पाकिस्तान की तेज गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
खबर सार :-
पाकिस्तान महिला टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। 45 इंटरनेशनल मैचों में 33 विकेट लेने वाली ऐमन अब मैच रेफरी के तौर पर नई भूमिका निभाएंगी।
खबर विस्तार : -
Aiman Anwer retires: पाकिस्तान की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। 34 साल की ऐमन ने पाकिस्तान के लिए दोनों फॉर्मेट में मिलाकर 4 वर्ल्ड कप खेले। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2022 में देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद अपने करियर को अलविदा कह दिया है। पाक बोर्ड (PCB) ने बुधवार (26 अगस्त) को उनके रिटायरमेंट की जानकारी दी।
बता दें कि दाएं हाथ की तेज गेंदबाज ने जुलाई 2016 में साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और टी20 कैप हासिल करने वाली पाकिस्तान की 37वीं महिला खिलाड़ी बनीं। जबकि फरवरी 2017 में कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। जुलाई 2016 और फरवरी 2023 के बीच पाकिस्तान के लिए आठ वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
Aiman Anwer का करियर और आंकड़े
टी20 इंटरनेशनल में, ऐमन ने 37 मैचों में कुल 29 विकेट लिए। जबकि 50-ओवर के फॉर्मेट में चार विकेट लिए। कुल मिलाकर, 45 मैचों के अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 33 विकेट लिए। अपने 7 साल के इंटरनेशनल करियर में उन्होंने तीन टी20 विश्व कप (2018, 2020 और 2022-23) और न्यूजीलैंड में आयोजित 2022 आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के अभियान में भी हिस्सा लिया था। फटाफट क्रिकेट में उनकी औसत 29.44 की और इकोनॉमी 6.98 की रही। उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/30 है। वहीं वनडे में अनवर की औसत 45.50 और इकोनॉमी 4.13 की रही।
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद, चयनकर्ताओं ने उन्हें 2020 टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेशनल टीम में वापस बुलाया था। PCB ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, ऐमन ब्रॉडकास्टिंग के जरिए खेल से जुड़ी रहेंगी और अब एक अधिकारी के तौर पर नई भूमिका निभाएंगी।
इस साल जनवरी में मैच रेफरी इंडक्शन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, उन्होंने सोमवार को चल रहे नेशनल महिला अंडर-19 टूर्नामेंट के दौरान मैच रेफरी के तौर पर डेब्यू किया। उनका इंटरनेशनल करियर लगभग सात साल का रहा, जिसके दौरान वह पाकिस्तान महिला क्रिकेट की कई अहम उपलब्धियों का हिस्सा रहीं और देश की कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलीं।
मैच रेफरी के तौर पर की नई पारी की शुरुआत
इंटरनेशनल क्रिकेट से हटने के बाद, ऐमन अनवर ब्रॉडकास्टिंग से जुड़ी रहीं और हाल ही में उन्होंने मैच रेफरी के तौर पर एक नई पारी शुरू की है। जनवरी 2026 में मैच रेफरी का इंडक्शन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, उन्होंने सोमवार से शुरू हुए नेशनल विमेंस अंडर-19 टूर्नामेंट में इस भूमिका में अपना डेब्यू किया। पाकिस्तान की महिला टीम अभी 2026 एशिया कप की तैयारी कर रही है; ऐसे में उनके रिटायरमेंट से पाकिस्तानी फैंस को काफी निराशा हुई है।
ये भी पढ़ेंः- SL W vs PAK W: पाकिस्तान ने तीसरा T20 चार विकेट से जीता, श्रीलंका ने 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06