SL W vs PAK W: पाकिस्तान ने तीसरा T20 चार विकेट से जीता, श्रीलंका ने 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा
खबर सार :-
श्रीलंका द्वारा दिए गए 114 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवर में हासिल कर लिया। शुरुआती 2 मैच गंवाकर सीरीज पहले ही हार चुकी पाकिस्तान के लिए तीसरा मैच में जीत उसके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी।
खबर विस्तार : -
SL W vs PAK W 3rd T20: श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला मंगलवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका द्वारा दिए गए 114 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवर में हासिल कर लिया। शुरुआती 2 मैच गंवाकर सीरीज पहले ही हार चुकी पाकिस्तान के लिए तीसरा मैच में जीत उसके आत्मविश्वास को निश्चित रूप से बढ़ाएगी।
श्रीलंका ने बनाए थे 113 रन
रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। श्रीलंका 6 विकेट पर 113 रन ही बना सका। श्रीलंका के लिए कैप्टन चमारी अथापट्टू ने 33 गेंदों की पारी में 5 चौके लगाकर सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। संजना कविंदी ने भी 20 और इमेशा दुलानी ने 17 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए, मोमीमा रियासत ने 2 विकेट लिए, जबकि उमे हानी, नशरा संधू, तुबा हसन और आयशा जफर ने 1-1 विकेट लिया।
पाकिस्तान ने 18.2 ओवर में हासिल किया टारगेट
पाकिस्तान ने 114 रन का टारगेट 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए चौथे नंबर पर बैटिंग कर रही आयशा जफर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। जफर ने 31 बॉल की अपनी इनिंग में 6 चौके लगाए। कैप्टन और ओपनिंग बैट्समैन मुनीबा अली ने 19 रन और शवाल जुल्फ़िकार ने 21 रन बनाए। सायरा जबीन 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका की कैप्टन चमारी अथापट्टू ने भी बॉलिंग डिपार्टमेंट में शानदार परफॉर्म किया, उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। कविशा दिलहारी ने भी 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। निमाशा मीपेज ने 1 विकेट लिया।
श्रीलंका ने 2-1 से जीती सीरीज
पाकिस्तान के लिए 39 रन की मैच जिताने वाली इनिंग खेलने और 1 विकेट लेने वाली आयशा जफ़र को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। सीरीज में 123 रन बनाने वाली श्रीलंका की इमेशा दुलानी को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया। श्रीलंका ने पहला और दूसरा मैच 6-6 विकेट से जीतकर T20 सीरीज 2-1 से जीत ली।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका महिला टीमः हंसनी परेरा(विकेट कीपर), चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, विषमि राजपक्ष गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, संजना कविंदी, रश्मिका सेववंडी, इमेशा दुलानी, चामोदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी
पाकिस्तान महिला टीमः आयशा जफर, इमान नसीर, शवाल जुल्फिकार, मुनीबा अली (कप्तान और विकेटकीपर), इमान फातिमा, हम्ना बिलाल, सायरा जबीन, नाशरा संधू, वहीदा अख्तर, उम्म ए हानी, मोमिना रियासत।
ये भी पढ़ेंः- WI vs PAK 2nd Test: अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम ने मचाया कोहराम, पाकिस्तान ने की दमदार वापसी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10