पाक को तगड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से शान मसूद बाहर
खबर सार :-
Shan Masood Ruled Out:वेस्ट इंडीज दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले स्टार खिलाड़ी शान मसूद (Shan Masood) सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है।
खबर विस्तार : -
WI vs PAK 2nd Test: वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (West Indies vs Pakistan ) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पाकिस्तान को पहले मैच में उसे 90 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 0-1 से पिछड़ रही पाकिस्तान टीम को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद (Shan Masood) उंगली में फ्रैक्चर के कारण दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय लगी थी। फिलहाल दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 2 अगस्त से मैच खेला जाएगा।
पाकिस्तान को बड़ा झटका
Shan Masood का चोटिल होना पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PCB) के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि लंबे समय के बाद वे अपनी पुरानी लय में लौटते दिख रहे थे। पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन, तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए उन्होंने शानदार शतक ठोका था। यह उनका सातवां टेस्ट शतक था, जो दो साल के लंबे इंतजार के बाद आया। इससे पहले, खराब प्रदर्शन के कारण PCB ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया था और टेस्ट टीम की कमान बाबर आजम को सौंप दी थी।
पहले मैच में उंगली हो गई थी फ्रैक्चर
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान वेस्टइंडीज तेज गेंदबाज जेडन सील्स (jaden seals) का सामना करते हुए मसूद की तर्जनी उंगली (index finger) पर चोट लगी थी। चोट के बावजूद, उन्होंने शानदार शतक (109 रन) बनाया। लेकिन पाकिस्तान की टीम अपनी शर्मनाक हार नहीं टाल सकी और 90 रनों से मैच गंवा दिया। मसूद चोट के बावजूद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन सिर्फ तीन रन ही बना पाए। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वह फिट हो जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः- Mohammad Nawaz: डोपिंग टेस्ट में फंसे पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज, ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध
क्या इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे मसूद
शान मसूद की वापसी के बारे में,जानकारी देते हुए PCB ने कहा है कि इंग्लैंड के ख़िलाफ पहले टेस्ट जो 19 अगस्त से शुरू होने वाला है में उनका खेलना अभी भी संदिग्ध है। क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच में उनका खेलना उनके ठीक होने और मेडिकल प्रोग्रेस पर निर्भर करेगा। हालांकि, मसूद वेस्टइंडीज में टीम के साथ ही रहेंगे और टीम के साथ इंग्लैंड भी जाएंगे।
पहले मैच में पाकिस्तान को मिली थी शर्मनाक हार
पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा। चौथी पारी में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पूरी पाकिस्तानी टीम सिर्फ 120 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के बल्लेबाज कैरेबियाई गेंदबाजों के सामने काफी संघर्ष करते दिखे। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। दूसरी पारी में कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और 58 रन बनाकर नाबाद रहे; हालांकि, उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से कोई खास साथ नहीं मिला। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 अगस्त से शुरू होना है।
FAQ...
1- क्या इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में शान मसूद खेलेंगे ?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में उनका खेलना उनके ठीक होने और मेडिकल रिपोर्ट में हो रही प्रगति पर निर्भर करेगा।
2- शान मसूद को चोट कैसे और किस मैच में लगी?
शान मसूद को यह चोट वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लगी, जब वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स की एक गेंद उनके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर लग गई थी।
3- शान मसूद किस आने वाले मैच से बाहर हो गए हैं?
शान मसूद पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।
ये भी पढ़ेंः- न्यूजीलैंड के दिग्गज फ्लेमिंग बने इंग्लैंड टीम के नए हेड कोच, जो रूट को मिली कप्तानी
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06