WI vs PAK 2nd Test: अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम ने मचाया कोहराम, पाकिस्तान ने की दमदार वापसी
खबर सार :-
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। अब्दुल्ला शफीक ने शतक बनाया है, जबकि बाबर आजम भी शतक के करीब हैं। पाकिस्तान अभी भी 78 रन पीछे है।
खबर विस्तार : -
West Indies vs Pakistan 2nd Test : वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन मेहमान टीम पाकिस्तान ने दमदार वापसी की। एक और जहां अब्दुल्ला शफीक ने शानदार शतक जड़ा तो वहीं कप्तान बाबर आजम भी शतक के करीब पहुंच गए है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 2 विकेट पर 266 रन बना लिए है।
अब्दुल्ला शफीक 107 और कप्तान बाबर आजम 86 रन बनाकर लौटे। हालांकि पहली इनिंग के आधार पर पाकिस्तान अभी भी लगभग 80 रन पीछे है, लेकिन मैच में काफी आगे दिख रहा है, क्योंकि पहली इनिंग में अब तक उसने सिर्फ दो विकेट खोए हैं और 260 से ज़्यादा रन बनाए हैं। पाकिस्तान पहला मैच हार गया था। इसलिए, अगर उन्हें सीरीज बराबर करनी है, तो उन्हें यह मैच जीतना होगा।
अब्दुल्ला शफीक का शतक, आजम की शानदार पारी
पाकिस्तान के लिए 10 महीने बाद टेस्ट मैच खेल रहे अब्दुल्ला शफीक दूसरे दिन के हीरो रहे। उन्होंने 185 गेंदों पर नाबाद 107 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं कप्तान बाबर आजम ने भी एक छोर संभाले रखा, उन्होंने 126 गेंदों पर 86 रन बनाकर नाबाद हैं। जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल है। आजम शतक से केवल 14 रन दूर।
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में बनाए थे 344 रन
इससे पहले मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी 344 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने 74 , कप्तान रोस्टन चेस ने 70 और ब्रैंडन किंग ने 46 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए साजिद खान ने चार विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अली, उबैद शाह और अली उस्मान ने दो-दो विकेट लिए।
ये भी पढ़ेंः- कौन है आकिब नबी ? जो लेंगे बुमराह की जगह, ऐसा रहा 'बारामूला एक्सप्रेस' का टीम इंडिया तक सफर
WI vs PAK : पाकिस्तान का पलटवार
पहले टेस्ट में पाकिस्तान के बैट्समैन जिस तरह फेल हुए थे, उसे देखते हुए यह मेहमान टीम के लिए एक बड़ा टोटल लग रहा था। लेकिन पाकिस्तान टीम में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। ऐसा ही कुछ हुआ क्वीन्स पार्क ओवल की पिच। हालांकि, उन्होंने अपना पहला विकेट 34 रन पर गंवा दिया। इमाम-उल-हक 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शफीक क्रीज पर आए। उन्होंने अजान अवैस के साथ पार्टनरशिप की। अजान ने अपना हाफ-सेंचुरी पूरा कर लिया था, लेकिन उसके बाद वह ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। उन्होंने 71 गेंदों पर 55 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे।
78 रन अब भी पीछे पाकिस्तान
इसके बाद शफीक के साथ कप्तान बाबर आजम आए, और दोनों ने मिलकर अपनी टीम को मजबूत किया। दोनों अब तक 168 रन की साझेदारी हो चुकी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक, पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर 266 रन बना लिए थे। हालांकि अभी पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज से 78 रन पीछे है। अगर पाकिस्तान इस मैच में 100 रनों की बढ़त भी ले लेता है तो फिर मेजबानों पर दबाव होगा।
ये भी पढ़ेंः- आगामी 12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत दौरे पर होंगे 5 मुकाबले
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10