कौन है आकिब नबी ? जो लेंगे बुमराह की जगह, ऐसा रहा 'बारामूला एक्सप्रेस' का टीम इंडिया तक सफर
खबर सार :-
Auqib Nabi: घुटने की चोट के कारण जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह भारतीय टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को शामिल किया गया है।
खबर विस्तार : -
Who is Auqib Nabi: श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोट से पूरी तरह फिट न हो पाने के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। आकिब को रणजी ट्रॉफी और 'इंडिया ए' टीम में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।
BCCI ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी दी कि बुमराह बाएं घुटने की चोट से समय पर उबर नहीं पाए, इसलिए वे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। दरअसल उन्हें यह चोट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी थी। बुमराह का बाहर होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
कौन है आकिब नबी ? जो लेंगे बुमराह की जगह
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में जन्में 29 वर्षीय Auqib Nabi का भी हर क्रिकेटर की तरह सफर संघर्षों से भरा रहा है। उनके पिता, गुलाम नबी डार, पेशे से एक टीचर हैं और चाहते थे कि उनका बेटा डॉक्टर बने। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। आकिब पर क्रिकेट का जुनून सवार था। शुरुआती दिनों में, स्पाइक्ड जूते और स्पोर्ट्स का सामान खरीदने के लिए पैसे न होने के कारण उन्हें दोस्तों से जूते उधार लेने पड़ते थे। आखिरकार, उनके पिता ने उनका साथ दिया और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपना नाम बनाया।
आकिब की ताकत सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग
आकिब की सबसे बड़ी ताकत हैं उनकी सटीक लाइन और लेंथ, गेंद को स्विंग कराने की काबिलियत और लंबे समय तक गेंदबाजी करने की क्षमता। वह श्रीलंका के हालात और दो टेस्ट मैचों की सीरीज की जरूरतों के हिसाब से बिल्कुल सही हैं। आकिब लगातार एक ही जगह पर गेंद डाल सकते हैं, नई और पुरानी दोनों गेंदों को स्विंग करा सकते हैं और जानते हैं कि अहम मौकों पर विकेट कैसे लेने हैं। इसके अलावा, उनमें कभी न थकने वाली काम करने की आदत है, वह लंबे स्पेल तक गेंदबाजी कर सकते हैं और अपनी गेंदबाजी में नए-नए प्रयोग करने में माहिर हैं।
ये भी पढ़ेंः- अजिंक्य रहाणे ने अचानक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज बुमराह की जगह टीम में मौका मिला है। आकिब नबी को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला। नबी ने इस सीजन में जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 60 विकेट लिए। उन्होंने पिछले दो रणजी सीजन में कुल 104 विकेट लिए हैं। वे उस इंडिया ए टीम का भी हिस्सा थे जिसने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया था, जहां उन्होंने दो मैचों में छह विकेट लिए थे। नबी के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी काबिलियत साबित करने का यह एक शानदार मौका होगा।
आकिब नबी का फर्स्ट-क्लास करियर
अब तक खेले गए 43 फर्स्ट-क्लास मैचों में आकिब ने 18 के औसत से 162 विकेट लिए हैं और 16 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 36 मैचों में 27 के औसत से 56 विकेट लिए हैं। खास तौर पर नॉकआउट मैचों में आकिब का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने क्वार्टर-फाइनल में मध्य प्रदेश, सेमी-फाइनल में बंगाल और फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ निर्णायक स्पेल में गेंदबाजी की। इन प्रदर्शनों ने न सिर्फ जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाया, बल्कि दबाव में भी उनके संयम को साबित किया। घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की लंबे समय से मांग चल रही थी।
IPL में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में खरीदा
आकिब नबी को IPL में खेलने का अनुभव भी है; पिछले साल की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था। हालांकि, अपने पहले सीज़न में वे उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्हें पूरे सीजन में पांच मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने कुल 13 ओवर फेंके। दुर्भाग्य से, आकिब एक भी विकेट नहीं ले पाए। उम्मीद है कि इस अनुभव से सीखकर वे और मजबूत होकर वापसी करेंगे।
15 अगस्त से शुरू भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज
बता दें कि भारत और श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद, दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा। सीरीज शुरू होने से पहले, भारतीय टीम श्रीलंका XI के खिलाफ तीन दिन का मैच खेलेगी, जो 7 अगस्त से शुरू होगा।
IND vs SL Test Series : श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, सारांश जैन, आकिब नबी।
FAQ
1. जसप्रीम बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से क्यों हुए बाहर ?
जसप्रीत बुमराह को बाएं घुटने में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। मेडिकल टीम ने उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। इसलिए उन्हें आराम देने का फैसला किया।
2. श्रीलंका दौरे के लिए किस खिलाड़ी को भारतीय टीम किया गया शामिल ?
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज बुमराह की जगह टीम में मौका मिला है। उन्हें घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला।
3. भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज कब से शुरू हो रही ?
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी। पहला मैच गाले होगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा
ये भी पढ़ेंः- 25 छक्के और 15 चौके...अभिषेक शर्मा ने बाउंड्रीज से बना डाली डबल सेंचुरी, 91 गेंदों में ठोके 233 रन
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया
2026-11-01
-
आस्ट्रेलिया की हार पर बोले, डेविड वॉर्नर, टीम में लड़ने का जज्बा नहीं
2026-11-01
-
IND vs NZ: 5वें टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-01
-
bangladesh vs india: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौदा
2026-11-01
-
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से दी करारी शिकस्त
2026-10-30
-
सोफी डिवाइन की जगह पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी को बनाया कप्तान
2026-10-30
-
IND vs NZ: चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव बाहर
2026-10-30
-
एमआई के कोचिंग स्टाफ में उथप्पा, मैक्लेनेघन, धवल कुलकर्णी की एंट्री
2026-10-30
-
बांग्लादेश के 272 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर बनाए 134 रन
2026-10-29
-
Eng vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 387 रनों का टारगेट, बेन डकेट का शतक
2026-10-29
-
एमआई से अलग हुए लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन
2026-10-29
-
WPL 2027 ऑक्शन में 15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास
2026-10-29
-
IND W VS ZIM W: वैष्णवी का घातक पंजा, 131 रनों पर ढेर हुआ जिम्बाब्वे
2026-10-28
-
आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन टी20 बल्लेबाज बनें अभिषेक शर्मा
2026-10-28
-
अभिषेक शर्मा बने टी-20 में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
2026-10-27