अजिंक्य रहाणे ने अचानक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
खबर सार :-
Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय टीम पूर्व उप-कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया। वह तीन साल से टीम से बाहर थे। खराब फ़ॉर्म के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही थी। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2023 में खेला था।
खबर विस्तार : -
Ajinkya Rahane Retirement: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। रहाणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो के जरिए अपने शानदार करियर को विराम देने का ऐलान किया। दरअसल रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट जुलाई 2023 में खेला था। वहीं, उनका आखिरी वनडे 2018 में और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच 2016 में खेला था।
Ajinkya Rahane ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
रहाणे ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें लगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का यही सही समय है। उन्होंने कहा, "जिंदगी की सच्चाई यही है कि हर चीज की शुरुआत और अंत होता है। जब समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना होता है और आगे बढ़ना होता है। मैंने अपनी बैटिंग में हमेशा सही टाइमिंग पर भरोसा किया है और हमेशा इसके महत्व को समझा है। आज, मुझे लगता है कि मेरे लिए आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट और खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करने का सही समय है।"
रहाणे ने कहा कि उन्होंने इस खेल के लिए अपना सब कुछ दिया और हमेशा ईमानदारी से खेला। हालांकि, उन्होंने कहा कि खेल के साथ उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। रहाणे ने BCCI, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन, हर IPL फ्रैंचाइजी, अपने परिवार और अपनी पत्नी राधिका के साथ-साथ उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जो उनके करियर के दौरान उनके साथ खड़े रहे।
शानदार रहा रहाणे का करियर
अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38 की औसत से 5,077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में, उन्होंने 35 की औसत से 2,962 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में, उन्होंने 113 के स्ट्राइक रेट से 375 रन बनाए। तीनों प्रारूपों को मिलाकर रहाणे ने 35.95 की औसत 8414 रन बनाए। इस दौरान 15 शतक और 51 अर्धशतक लगाए।
Ajinkya Rahane का टेस्ट करियर
टेस्ट- 85
रन- 5,077
शतक- 12
अर्धशतक- 26
वनडे करियर
वनडे-90
रन- 2,962
शतक-3
अर्धशतक- 24
टी-20 करियर
टी20-20
रन- 375
शतक-नहीं
अर्धशतक-1
IPL भी नहीं खेलेंगे रहाणे
बता दें कि अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान थे, लेकिन अब वह इस T20 लीग में भी नहीं खेलेंगे। रहाणे ने साफ तौर पर कहा कि वह क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में छह अलग-अलग टीमों के लिए 212 मैच भी खेले। आईपीएल मैचों में 30.15 की औसत से 5367 रन बनाए। उन्होंने आईपीएल में 2 शतक और 35 अर्धशतक जड़े। रहाणे ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया।
कप्तान के तौर पर रहाणे का जबरदस्त रिकॉर्ड
अजिंक्य रहाणे उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय की कप्तानी की। कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने छह टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें चार जीत और दो मैच ड्रॉ रहे; खास बात यह है कि उनकी कप्तानी में भारत एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा।
खास बात ये रही है कि रहाणे की कप्तानी में भारत ने ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज भी जीती थी, जिसमें विराट कोहली नहीं थे और अधिकतर खिलाड़ी चोटिल थे। वनडे मैचों में रहाणे ने तीन बार टीम की कप्तानी की और तीनों ही मैचों में भारत को जीत मिली। वहीं, T20 इंटरनेशनल में उन्होंने दो मैचों में टीम की कप्तानी की, जिसमें एक में जीत और दूसरे में हार मिली।
FAQ...
1- अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास ?
बढ़ती उम्र, लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रहने और यह महसूस करने के बाद कि अब आगे बढ़ने का सही समय है। इन्हीं कारण से उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।
2- रहाणे IPL खेलेंगे या नहीं ?
अजिंक्य रहाणे अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) या किसी भी अन्य फॉर्मेट में क्रिकेट नहीं खेलेंगे। उन्होंने 30 जुलाई 2026 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों और आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
3- अजिंक्य रहाणे ने किस तारीख को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की?
अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।
4- रहाणे ने अपने संन्यास के सोशल मीडिया पोस्ट में किस 'कैप नंबर' का जिक्र किया ?
अजिंक्य रहाणे ने अपने संन्यास के सोशल मीडिया पोस्ट में टेस्ट कैप नंबर 278 (Cap Number 278) का जिक्र किया है।
ये भी पढ़ेंः- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, सारांश जैन होंगे नया चेहरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06