श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, सारांश जैन होंगे नया चेहरा
खबर सार :-
IND vs SL Test Series: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCC) ने आज, 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की। टीम शुभमन गिल की कप्तानी में दो टेस्ट मैच खेलेगी। टीम में दिग्गज आलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई। चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह सारांश जैन के साथ-साथ मानव सुथार को भी टीम में शामिल किया गया है।
खबर विस्तार : -
IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए BCCI ने मंगलवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत की वापसी हुई है। जबकि मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को घरेलू क्रिकेट और हालिया इंडिया ए दौरे पर शानदार प्रदर्शन के कारण पहली बार राष्ट्रीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को भी टीम में जगह दी गई है, लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। सीरीज से पहले, भारतीय टीम कोलंबो में 7 अगस्त से शुरू होने वाला चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
रविंद्र जडेजा की वापसी
बता दें कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी शामिल किया गया है। सभी की नजरें अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी पर थीं। उन्होंने आखिरी बार 26 नवंबर, 2026 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था और उसके बाद उन्हें वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया था। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद, जडेजा श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।
सारांश जैन को पहली बार मिला मौका
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मध्य प्रदेश के ऑफ-स्पिनर सारांश जैन ने पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाई है। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और फर्स्ट-क्लास मैचों में 188 विकेट लिए हैं। रेड-बॉल क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2,223 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सारांश के पास स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर अपनी जगह पक्की करने का अच्छा मौका होगा।
???? News ????#TeamIndia's squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
कुलदीप-मानव सुथार पर होगी स्पिन विभाग की जिम्मेदारी
स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल शामिल हैं। मानव सुथार, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर सात विकेट लिए थे, भी टीम का हिस्सा हैं। श्रीलंका की टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण, ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन भी चयनकर्ताओं की नजर में हैं; उन्होंने हाल ही में श्रीलंका A के खिलाफ दूसरे चार-दिवसीय मैच में छह विकेट लिए और नाबाद 70 रन बनाए थे।
15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
BCCI ने बताया कि जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद ही उपलब्ध होंगे, जबकि वाशिंगटन सुंदर पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के SSC क्रिकेट ग्राउंड (सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड) में होगा।
|
पहला टेस्ट |
15 से 19 अगस्त 2026 |
गॉल |
|
दूसरा टेस्ट |
23 से 27 अगस्त 2026 |
कोलंबो |
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम
भारत : यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़।
FAQ...
1- श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम किस नए खिलाड़ी को किया गया शामिल ?
मध्य प्रदेश के ऑफ-स्पिनर सारांश जैन को टीम में पहली बार शामिल किया गया है। 33 वर्षीय इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन का ईनाम मिला है।
2- जयप्रीत बुमराह की फिटनेस पर चयन समिति की बैठक में क्या होगी चर्चा ?
भारतीय टीम की सिलेक्शन कमिटी की बैठक में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। बुमराह हाल ही में इंग्लैंड के ख़िलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मैच नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी।
3- भारत-श्रीलंका के बीच कब से खेली जाएगी टेस्ट सीरीज ?
भारत-श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्ट से शुरू होगी। पहले मैच 15 से 19 अगस्त जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच होगा।
ये भी पढ़ेंः- IND vs ZIM : टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रनों से धोया , सीरीज 3-0 से किया क्लीन स्वीप
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04