25 छक्के और 15 चौके...अभिषेक शर्मा ने बाउंड्रीज से बना डाली डबल सेंचुरी, 91 गेंदों में ठोके 233 रन
खबर सार :-
Abhishek Sharma ने पंजाब स्टेट इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे टूर्नामेंट में अमृतसर की ओर से खेलते हुए 91 गेंदों में 233 रनों की विस्फोटक पारी खेली। जिसमें 25 छक्के और 15 चौके शामिल हैं।
खबर विस्तार : -
Abhishek Sharma Double Century: इंटरनेशनल क्रिकेट में संघर्ष कर रहे टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की है। अभिषेक ने एक ऐसी तूफानी पारी खेली जिसने सभी को हैरान कर दिया। अभिषेक ने पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे टूर्नामेंट में अमृतसर की ओर से खेलते हुए तरनतारन के खिलाफ सिर्फ 91 गेंदों में 233 रन बनाए। इस पारी की सबसे खास बात ये रही है कि उन्होंने बाउंड्रीज से ही डबल सेंचुरी बना डाली।
25 गगनचुंबी छक्के और 15 चौकों की सुनामी
अमृतसर की ओर से खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने तरनतारन के खिलाफ 256.04 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी पारी में 25 गगनचुंबी छक्के और 15 चौके शामिल थे। यानी उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से ही 210 रन बना डाले। उनकी धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत अमृतसर ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 533 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
अभिषेक की इस विस्फोटक पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनमें किसी भी बॉलिंग अटैक को तहस-नहस करने की पूरी काबिलियत है। घरेलू क्रिकेट में खेली गई यह दोहरे शतक वाली पारी निश्चित रूप से उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि क्या अभिषेक इंटरनेशनल क्रिकेट में भी इसी फॉर्म को बरकरार रख पाते हैं या नहीं।
ये भी पढ़ेंः- पाक को तगड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से शान मसूद बाहर
इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक का बल्ला खामोश
बता दें कि घरेलू क्रिकेट की यह शानदार पारी ऐसे समय में आई है जब इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक का बल्ला काफी दिनों से खामोश पड़ा था। जिम्बाब्वे दौरे के दौरान, वह तीन पारियों में सिर्फ 11 रन ही बना पाए, जिसमें उनका औसत 3.66 रहा। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 131 रन निकले। जबकि आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में वह सिर्फ 49 रन ही बना पाए। अपनी पिछली 10 इंटरनेशनल टी20 पारियों में अभिषेक सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं। नतीजतन, अभिषेक जो कभी ICC T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर वन पर थे, अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इतना ही नहीं लगातार एक ही गेंदबाज के खिलाफ आउट होना उनकी तकनीक और शॉट चयन पर भी सवाल उठने लगे थे।
अभिषेक शर्मा का टी20 करियर
अभिषेक शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 56 मैचों की 55 पारियों में 30.74 की औसत और 187.24 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 1629 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा टी20 में 10 विकेट भी लिए हैं। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड उनका शानदार सनराइचर्स हैदराबद ( Sunrisers Hyderabad) और अन्य टीमों के लिए खेलते हुए 92 मैचों में 2379 रन बनाए साथ ही 11 विकेट भी उनके नाम है।
FAQ
1. अभिषेक शर्मा ने 233 रनों की ऐतिहासिक पारी किस टूर्नामेंट के दौरान खेली?
अभिषेक शर्मा ने पंजाब स्टेट इंटर-डिस्ट्रिक सीनियर वन-डे टूर्नामेंट (2026-27) में 233 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
2. जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुझाराबानी ने अभिषेक शर्मा कितनी बार आउट किया ?
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने अभिषेक शर्मा को सीरीज के तीनों मैचों में आउट किया। पहले मैच में उन्होंने 1, दूसरे में 8 और तीसरे मैच में 2 रन बनाकर आउट हुए।
3. अभिषेक शर्मा ने पिछली पांच टी20 पारियों में कितने रन बनाएं ?
अभिषेक शर्मा ने पिछली पांच टी20 पारियों में 8, 1, 3 , 16 और 10 रन। इस प्रकार, उनका कुल स्कोर 38 रन है, जो उनकी खराब फॉर्म को दर्शाता है।
4. अभिषेक शर्मा की आईसीसी टी20 रैंकिंग क्या है ?
अभिषेक शर्मा वर्तमान में ICC टी20 रैंकिंग में 858 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान से कड़ी चुनौती मिल रही है, जो 848 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
5. अभिषेक ने अपनी 233 रनों की तूफानी पारी में कितने चौके और छक्के जड़े ?
अभिषेक ने अपनी इस पारी में 25 गगनचुंबी छक्के और 15 चौके लगाए।
ये भी पढ़ेंः- अजिंक्य रहाणे ने अचानक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
अन्य प्रमुख खबरें
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10
-
Bangladesh vs UAE: यूएई को हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश
2026-09-09
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08