IND vs ENG 1st ODI:  भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, 968 दिन बाद  बुमराह की होगी वापसी, रोहित-कोहली भी लौटे

खबर सार :-

IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आज से आगाज हो रहा है। वनडे सीरीज में जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नज़र आएंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह से लंबे समय बाद टीम में वापसी करेंगे। इंग्लैंड की टीम इन तीनों खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा।
IND vs ENG 1st ODI:  भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, 968 दिन बाद  बुमराह की होगी वापसी, रोहित-कोहली भी लौटे

खबर विस्तार : -

IND vs ENG 1st ODI Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज मंगलवार 14 जुलाई से शुरू हो रही है। टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार का बदला भारतीय टीम वनडे फ़ॉर्मेट में लेने उतरेगा। पहला वनडे मैच आज बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के साथ कई अनुभवी खिलाड़ी भारतीय वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 968 दिनों के बाद वनडे में वापसी करेंगे। जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी एक बार फिर नीली जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे।

हाल ही में, भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा, इससे पहले, टीम आयरलैंड के खिलाफ भी एक सीरीज गंवा दी थी। अब जब टीम इंडिया ODI फ़ॉर्मैट में वापसी कर रही है, तो उसका लक्ष्य अपनी लय वापस पाना होगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड की कोशिश होगी कि वह वनडे में भी टी20 सीरीज जैसी सफलता दोहराए, हालांकि पिछले डेढ़ साल में उनका वनडे रिकॉर्ड उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। यह सीरीज भारत के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में अब सिर्फ 15 महीने बचे हैं। 

हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 110 वनडे मैच खेले गए हैं; टीम इंडिया ने इनमें से 61 जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 44 जीते हैं। दो मैच टाई रहे और तीन का कोई नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड में भारत ने 44 वनडे खेले हैं, जिनमें से 18 जीते और 23 हारे हैं; एक मैच टाई रहा और दो बिना किसी नतीजे के खत्म हुए। हालांकि वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड का हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 2024 के बाद से इंग्लैंड अपनी सात में से पांच द्विपक्षीय सीरीज गंवाई है।
अब देखना दिलचस्प होगी कि 14 जुलाई को एजबेस्टने में कौन सी टीम बाजी मारती है। पहले वनडे की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से हो जाएगी।

968 दिन बाद बुमराह की होगी टीम में वापसी

इस सीरीज से टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वापसी कर रहे है। बुमराह 2023 वर्ल्ड कप फ़ाइनल के बाद पहली बार वनडे फ़ॉर्मेट में खेलने जा रहे हैं। इसका मतलब है कि वह 968 दिनों के लंबे अंतराल के बाद किसी वनडे मैच में गेंदबाजी करेंगे। आंकड़ों की बात करें तो, उन्होंने इंग्लैंड में खेले गए 9 वनडे मैचों में 14 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, टेस्ट फ़ॉर्मेट में उन्होंने 12 मैचों की 22 पारियों में 51 विकेट लिए हैं। बर्मिंघम में, 'जस्सी' अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से विरोधी टीम को परेशान कर सकते हैं; अगर मेज़बान टीम की बल्लेबाजी उनकी गेंदों के सामने लड़खड़ा जाती है, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

रोहित-कोहली की भी टीम में लौटे 

इंग्लैंड को बुमराह के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली से भी सावधान रहने की जरूरत है। रोहित-कोहली की जोड़ी इंग्लिश कंडीशन में घातक साबित हो सकती है। इन दोनों की वापसी से भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप ज़्यादा संतुलित लग रही है। शुभमन गिल वनडे टीम की कप्तानी में मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन पर होगी। जबकि वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।

वनडे सीरीज में तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी। उनका साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को चुना गया है। कुलदीप यादव स्पिन विभाग की कमान संभाल सकते हैं, जबकि रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल किया गया है। चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।

India vs England Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे/वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान),  सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोस बटलर (विकेटकीपर),आदिल रशीद, जोश टंग।

ये भी पढ़ेंः- WI vs NZ: जेडेन लेनोक्स के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर
 

अन्य प्रमुख खबरें