WI vs NZ: जेडेन लेनोक्स के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर
खबर सार :-
WI vs NZ 2nd ODI: तीन मैचों की ODI सीरीज़ के दूसरे मैच में न्यूज़ीलैंड ने वेस्टइंडीज़ को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। इस मैच में न्यूज़ीलैंड के लिए जेडन लेनॉक्स ने शानदार गेंदबाज़ी की और वेस्टइंडीज़ की टीम को मुश्किल में डाल दिया।
खबर विस्तार : -
WI vs NZ 2nd ODI: प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। इस मैच में जेडन लेनॉक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए, जिससे वेस्टइंडीज की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। वेस्टइंडीज द्वारा मिले 139 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 32.4 ओवर 5 विकेट गंवार हासिल कर लिया।
अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी वेस्टइंडीज
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत मिली। जॉन कैंपबेल (43) और अकीम ऑगस्टे (18) ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद न्यूज़ीलैंड के स्पिनरों ने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया। ऑगस्टे के आउट होने के बाद, कैंपबेल भी सेंटनर का शिकार बने। इसके बाद लेनॉक्स ने कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड के विकेट जल्दी-जल्दी लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी मुश्किल में डाल दिया।
जेडन लेनॉक्स ने झटके पांच विकेट
कीसी कार्टी, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड, अमीर जांगू, विटेल लॉज और अन्य बल्लेबाज़ भी स्पिनरों का सामना नहीं कर पाए। न्यूज़ीलैंड के स्पिनरों ने कुल 9 विकेट लिए और पूरी वेस्टइंडीज़ टीम 36 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट हो गई। जेडन लेनॉक्स ने 19 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि मिशेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने दो-दो विकेट लिए।
न्यूजीलैंड ने 32.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड को भी शुरुआती झटके लगे। अच्छी शुरुआत के बाद विल यंग (28) आउट हो गए, जबकि मार्क चैपमैन रन आउट हो गए। हेनरी निकोल्स भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद, डेरिल मिशेल (28) और टॉम लैथम ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए एक अहम साझेदारी की।
हालांकि, मिचेल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के आउट होने के बाद एक समय मुकाबला थोड़ा दिलचस्प हो गया था, लेकिन टॉम लैथम (37 नॉट आउट) और माइकल ब्रेसवेल ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 32.4 ओवर में 141/5 के स्कोर तक पहुंचाया और जीत पक्की की। इस जीत के साथ, न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। अब सीरीज का फैसला तीसरे और आखिरी मैच में होगा।
माइकल ब्रेसवेल के नाम हुई बड़ी उपलब्धि
मैच के आखिरी पलों में, माइकल ब्रेसवेल ने गुडाकेश मोती की गेंद पर दो शानदार चौके लगाकर न्यूज़ीलैंड की जीत पक्की कर दी। इन चौकों के साथ ही ब्रेसवेल ने ODI इंटरनेशनल क्रिकेट में 1,000 रन भी पूरे कर लिए। टॉम लैथम की समझदारी भरी बल्लेबाज़ी और ब्रेसवेल की सूझबूझ की बदौलत न्यूज़ीलैंड ने जीत हासिल की, जिससे टीम ने बड़ी राहत महसूस की।
ये भी पढ़ेंः- INDW vs ENGW: भारतीय महिला टीम ने लार्ड्स पर 142 सालों बाद रचा इतिहास, इंग्लैंड टीम को 270 रनों से दी करारी शिकस्त
अन्य प्रमुख खबरें
-
युवराज का 'गुरुमंत्र'...और वैभव ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
2026-11-25
-
India A vs UAE: वैभव ने 'दोहरा शतक' ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
2026-11-24
-
India A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी की सुनामी, 28 गेंदों पर ठोका शतक
2026-11-24
-
SMAT 2026: प्रियांश आर्य ने टी20 में 181 रनों की पारी खेल रचा इतिहास
2026-11-24
-
वेलिंगटन मैच ड्रॉ होने से न्यूजीलैंड को भारी नुकसान, भारत को भी लगा झटका
2026-11-23
-
IND vs NZ : मिचेल-फिलिप्स ने टाली हार, भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच ड्रॉ
2026-11-23
-
IND A vs PAK A: तिलक वर्मा का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान ने भारत को हराया
2026-11-23
-
IND A VS PAK A: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
2026-11-22
-
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक शतक जड़ा हिलाई रिकॉर्ड बुक
2026-11-22
-
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-22
-
निखिल चौधरी ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को दिलायी 3 विकेट से जीत
2026-11-21
-
हैरी ब्रूक की फिफ्टी, आस्ट्रेलिया को दिया 188 रनों का लक्ष्य
2026-11-21
-
IND vs NZ Test: केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, भारत को मिली 118 रन की बढ़त
2026-11-21
-
IND A vs NEP: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर भारत ए ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
2026-11-21
-
IND vs NZ : फिलिप्स का ऐतिहासिक शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन
2026-11-20