INDW vs ENGW: भारतीय महिला टीम ने लार्ड्स पर 142 सालों बाद रचा इतिहास, इंग्लैंड टीम को 270 रनों से दी करारी शिकस्त
खबर सार :-
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड टीम को लार्ड्स टेस्ट मैच में 270 रनों से हराया। 142 साल बाद लार्ड्स मैदान पर खेला गया पहला महिला टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। चौथी पारी में 457 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की दूसरी यास्तिका भाटिया ने शानदार 113 रनों की शतकीय पारी खेली। भारत के लिए क्रांति गौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 विकेट लिए।
खबर विस्तार : -
INDW vs ENGW: भारतीय पुरुष टीम इंग्लैंड दौरे पर फिसड्डी साबित हो रही है, जबकि महिला टीम ने वह कर दिखाया जो 142 सालों के इतिहास में नहीं हो सका था। भारतीय महिला टीम ने लार्ड्स में इंग्लिश टीम को 270 रनों से धूल चटाई। 142 साल के क्रिकेट इतिहास में लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया सबसे पहला महिला टेस्ट मैच था, जिसे जीतकर भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दियाा है। चौथी पारी में मेजबान इंग्लैंड 457 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 186 रनों पर ही ढ़ेर हो गई।
विशाल लक्ष्य के आगे इंग्लैंड टीम ने तीसरे दिन ही घुटने टेके
पहली पारी में 115 रनों की विशाल बढ़त लेने के बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 341 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। टीम इंडिया से मिले 457 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की हार तीसरे दिन ही पक्की हो गई है। दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड टीम के 5 विकेट सिर्फ 59 रनों पर ही गिर गए थे। एमी जोन्स और सोफी एक्लेस्टोन ने अर्धशतकीय पारी खेल इंग्लिश टीम की जीत की उम्मीद बांधे रखी।
इसके बावजूद दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गईं। टीम इंडिया की पहली पारी 285 रनों पर सिमट गई थी। सबकी उम्मीदों से उलट मेजबान इंग्लैंड की पहली पारी मात्र 170 रनों पर सिमट गई। बड़ी बढ़त लेकर उतरी टीम इंडिया ने दूसरी पारी 341 रन पर घोषित की। भारत के लिए इस पूरे मैच में क्रांति गौड़ ने कुल 7 विकेट और स्नेह राणा ने 6 विकेट चटकाए।
क्रांति गौड़-यास्तिका ने दिलायी शानदार जीत
भारत की इस ऐतिहासिक जीत में क्रांति गौड़ और यास्तिका भाटिया का सबसे बड़ा योगदान रहा। पहली पारी में क्रांति गौड़ ने 5 विकेट हॉल पूरा किया था, वो लॉर्ड्स मैदान पर किसी टेस्ट मैच में 5 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं। 115 रनों की बढ़त ले चुकी टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया ने 113 रनों की शतकीय पारी खेली। यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक और लॉर्ड्स मैदान पर महिला टेस्ट मैच में लगाई गई सबसे पहली सेंचुरी भी रही। इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को टी20 सीरीज में 0-4 से हार मिली थी। लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए सबसे पहले टेस्ट मैच को 270 रनों से जीतकर भारत की लड़कियों ने मेंस टीम की हार का बदला लिया है।
लार्ड्स पर 142 साल बाद महिला टीम के हिस्से आई 'ऐतिहासिक' जीत
लॉर्ड्स मैदान पर सबसे पहला क्रिकेट मैच साल 1884 में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की पुरुष टीमों के बीच खेले गए उस मुकाबले के 142 साल बाद लॉर्ड्स मैदान पर महिला टीमों के बीच कोई टेस्ट मैच खेला गया। किसी महिला टीम को लॉर्ड्स मैदान पर कोई टेस्ट मैच जीतने के लिए 142 साल लंबा इंतजार करना पड़ा। सौभाग्य से हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।
क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर दर्ज कराया नाम
इस मुकाबले में कुल 7 विकेट हासिल करने वालीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लेकर 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज करवाया था। 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने के बाद जब क्रांति से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी लॉर्ड्स में इस खिताब को जीतने का सपना देखा था, तो इसके जवाब में 22 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "मैंने बड़े होते हुए कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा, लेकिन जिस दिन से यह टेस्ट मैच शुरू हुआ, मैंने खुद से कहा कि मुझे 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज कराना है। मैं बस अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान देती हूं।
ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराकर लॉर्ड्स के इतिहास का हिस्सा बनने पर क्रांति गौड़ ने कहा, "मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मेरे परिवार को भी इस उपलब्धि पर फख्र है। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मेरे कोच, मेरे सीनियर्स और हर उस व्यक्ति को धन्यवाद, जिसने इस पूरे सफर में मेरा साथ दिया। ऐतिहासिक जीत के बाद क्रांति गौड़ ने स्टंप अपने पास रख लिया। क्रांति ने बताया कि उन्होंने घर पर एक छोटा-सा म्यूजियम बनाया है, इस स्टंप को हमेशा वहां पर रखेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06