WomensT20 Asia Cup 2026: महिला टी20 एशिया कप का शेड्यूल जारी, 5 सितंबर को होगा भारत-पाक महामुकाबला
खबर सार :-
WomensT20 Asia Cup 2026: महिला T20 एशिया कप 2026 दुबई में 28 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त से करेगा, जबकि मुकाबला 5 सितंबर को होगा।
खबर विस्तार : -
WomensT20 Asia Cup 2026 Schedule: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार को महिला T20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी किया। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में खेला जाएगा। तीन बार की चैंपियन भारतीय टीम 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि भारत-पाकिस्तान (ind w vs pak w) का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 5 सितंबर को होगा।
5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
भारतीय टीम को पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग (चीन) के साथ ग्रुप A में रखा गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम 30 अगस्त को थाईलैंड का सामना करेगी, इसके बाद 3 सितंबर को हांगकांग (चीन) और 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। आठ टीमों का यह टूर्नामेंट दो ग्रुप में बंटा है। ग्रुप B में मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं।
भारत का पूरा शेड्यूल
- 30 अगस्त: भारत बनाम थाईलैंड
- 3 सितंबर: भारत बनाम हांगकांग
- 5 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
दुबई में खेले जाएंगे सभी मैच
टूर्नामेंट का पहला मैच 28 अगस्त को थाईलैंड और हांगकांग (चीन) के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका अपना पहला मैच 29 अगस्त को UAE के खिलाफ खेलेगा, जबकि बांग्लादेश का मुकाबला 31 अगस्त को इंडोनेशिया से होगा। लीग चरण के बाद, प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर को और दूसरा 11 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि 13 सितंबर को होने वाले फाइनल से नए एशियाई चैंपियन का फैसला होगा। टूर्नामेंट के सभी 15 मैच, जिनमें दोनों सेमीफाइनल और फाइनल शामिल हैं, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फ्लडलाइट्स के नीचे खेले जाएंगे। टीम इंडिया एक बार फिर खिताब जीतकर महाद्वीपीय क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरेगी।
ये भी पढ़ेंः- श्रीलंका दौरे की शुरुआत में भारतीय टीम के सामने मौसम की चुनौती, अभ्यास मुकाबले पर मंडराया बारिश का खतरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11