Women's T20 World Cup : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
खबर सार :-
महिला टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। टी20 में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है। अब तक खेले गए 16 मैचों में इंडिया ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है। हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी से धमाकेदार शुरूआत की आस होगी। गेंदबाजी में नई गेंद से रेणुका सिंह-क्रांति गौड़ पाक बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगी। पाक कप्ताना फातिमा सना गेंद-बल्ले से दमदार प्रदर्शन कर रही हैं।
खबर विस्तार : -
Women's T20 World Cup : महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान पर हावी रही है।
टी20 में 16 में से भारत ने जीते हैं 13 मैच
टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान की अब तक कुल 16 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 13 मुकाबलों में जीत भारतीय टीम के हाथ लगी है। सिर्फ 3 मुकाबलों में ही पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज कर सकी है। भारतीय टीम रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम और पाकिस्तान की आखिरी भिड़ंत साल 2024 में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी, जहां भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
इंडिया को स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा से धमाकेदार प्रदर्शन की आस
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी से धमाकेदार प्रदर्शन की आस होगी। दोनों को ही इंग्लैंड की परिस्थितियां काफी रास आती है। मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली 10 पारियों में 239 रन बनाए हैं। वहीं, शेफाली ने 4 मुकाबलों में 121 रन बनाए हैं।
कप्तान हरमनप्रीत-जेमिमा-ऋचा घोष पर होगी अहम जिम्मेदारी
कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म भारतीय टीम के लिहाज से इस मुकाबले और विश्व कप में काफी अहम होगी। जेमिमा रोड्रिग्स के ऊपर मध्यक्रम को संभालने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, फिनिशर के तौर पर भारतीय टीम ऋचा घोष से एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
नई गेंद से बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगी रेणुका सिंह-क्रांति गौड़
गेंदबाजी में रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ नई गेंद से पाकिस्तान की बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा लेंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस महामुकाबले में भारतीय टीम युवा तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को मौका देती है या नहीं। वहीं, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी अपनी स्पिन गेंदबाजी से कमाल दिखा सकती हैं।
पाक कप्तान फातिमा सना बल्ले-गेंद से कर रहीं दमदार प्रदर्शन
दूसरी ओर, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना इस समय बल्ले और गेंद दोनों से लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। सना ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। गेंदबाजी में डायना बेग भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें...केन विलियमसन ने अचानक लिया संन्यास, कोहली ने किया भावुक पोस्ट
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
2026-11-04
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर किया ढेर
2026-11-04
-
रणजी ट्रॉफी में उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक
2026-11-03
-
IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, कॉनवे पहले वनडे से बाहर
2026-11-03
-
आईसीसी रैंकिंग में वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की लंबी छलांग
2026-11-03
-
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-11-03
-
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर
2026-11-02
-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2026-11-02
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने 5वें टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया
2026-11-01
-
आस्ट्रेलिया की हार पर बोले, डेविड वॉर्नर, टीम में लड़ने का जज्बा नहीं
2026-11-01
-
IND vs NZ: 5वें टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-01
-
bangladesh vs india: भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौदा
2026-11-01
-
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से दी करारी शिकस्त
2026-10-30
-
सोफी डिवाइन की जगह पर्थ स्कॉर्चर्स ने बेथ मूनी को बनाया कप्तान
2026-10-30
-
IND vs NZ: चौथे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव बाहर
2026-10-30