PCB ने बनाया T20 में Leadership बदलने का मन, Test के बाद Cricket के सबसे छोटे Format में भी PAK टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे Babar Azam
खबर सार :-
पाकिस्तान टीम का टेस्ट कप्तान बनाए जाने के बाद बाबर आजम को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 का कप्तान बनाया जा सकता है। पीसीबी हाल में पाक टी20 टीम के प्रदर्शन को देखते हुए इस फैसले पर विचार कर रही है। पीसीबी ने यह फैसला लिया और टी20 में लीडरशिप बदली तो आने वाली सीरीज में सलमान अली आगा की जगह बाबर आजम कप्तानी करते नजर आएंगे।
खबर विस्तार : -
Babar Azam: बाबर आजम को हाल ही में पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाबर को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 का कैप्टन बनाए जाने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पीसीबी बाबर आजम को आने वाली सीरीज के लिए कप्तान के तौर पर देख रही है। पाकिस्तानी न्यूज पेपर डेली औसाफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाक की राष्ट्रीय टीम के बीते दिनों के प्रदर्शन को देखते हुए पीसीबी ने टी20 में लीडरशिप बदलने का मन बना लिया है। ऐसे में इसकी मंजूरी मिल जाती है तो आने वाली सीरीज में सलमान अली आगा की जगह बाबर आजम कप्तानी करते नजर आएंगे।
PCB Senior Player पर जता रहा भरोसा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस कदम से माना जा रहा है कि बोर्ड एक बार फिर से अपने सबसे सीनियर प्लेयर पर भरोसा जता रहा है। ताजा घटनाक्रम बाबर आजम को पाकिस्तान टीम की टेस्ट कप्तानी वापस मिलने के बाद शुरू हुआ है। ऐसे में साफ संकेत मिलते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक पर सभी प्रारूप में भरोसा करने का मन बना रहा है। हालांकि, पीसीबी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी इंटरनेशनल मैचों और भविष्य के आईसीसी टूर्नामेंटों की तैयारियों के मद्देनजर बाबर टी20 टीम की कप्तानी संभालने की दौड़ में सबसे आगे हैं।
Babar का ऐसा रहा है कप्तानी का रिकॉर्ड
बाबर आजम इससे पहले पाक टीम की तीनों प्रारूप में कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कैप्टेंसी में पाक टीम ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में अच्छी सफलताएं हासिल की हैं। इनमें वर्ष 2021 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने और वर्ष 2022 के संस्करण में रनरअप बनने की उपलब्धि शामिल है। कप्तान के रूप में उनके जीत का प्रतिशत भी पाक के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहा है। हालांकि, बाबर के कप्तान बनने के बाद भी मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा बने रहेंगे। इसकी खास वजह यह है कि पीसीबी टीम में सलमान अली आगा के योगदान को बहुत अधिक महत्व देता है।
White-ball cricket में Babar पाक के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज
बाबर आजम व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पाक के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। माना जा रहा है कि उनका अनुभव, लीडरशिप काबिलियत और कप्तान के तौर पर आने वाले चैलेंज से परिचित होना बोर्ड की सोच पर असर डालने वाले फैक्टर्स में से हैं। दरअसल, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम के बुरे दिन शुरू हुए थे। इसके बाद बाबर की कप्तानी में पाक टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। पाक टीम के खराब प्रदर्शन का खामियाजा बाबर को भुगतना पड़ा और उन्हें दोनों फॉर्मेट में कप्तानी से हटा दिया गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01