ENG vs PAK: अब्बास और अली की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान के नाम रहा पहला दिन, इंग्लैंड के 9 विकेट गिरे
खबर सार :-
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की शुरुआत बहुत खराब रही। 120 रन के स्कोर पर ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। हालांकि, बाद में जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ ने अर्धशतक लगाकर टीम की लाज बचाई।
खबर विस्तार : -
ENG vs PAK 2nd Test: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। पहला दिन पूरी तरह से पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के नाम रहा। पहले दिन अब्बास और अली की खतरनाक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। खेल खत्म होने तक, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 248 रन बना लिए थे।
इंग्लैंड की खराब शुरुआत
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, एमिलियो गे सिर्फ़ 8 रन पर आउट हो गए। बेन डकेट भी कोई खास असर नहीं दिखा पाए और मोहम्मद अब्बास की गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। अब्बास ने कप्तान जो रूट को सिर्फ़ 4 रन पर पवेलियन भेजा, जबकि हैरी ब्रूक सिर्फ 15 रन ही बना सके। डैन लॉरेंस 17 रन पर आउट हुए।
कॉक्स और स्मिथ ने इंग्लैंड को संभाला
हालांकि, जॉर्डन कॉक्स एक छोर पर डटे रहे और 105 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। जेमी स्मिथ ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 80 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 61 रनों की मजबूत पारी खेली। कॉक्स और स्मिथ ने छठे विकेट के लिए 95 गेंदों में 67 रनों की अहम साझेदारी की। गस एटकिंसन क्रीज पर बने हुए हैं और उन्होंने सिर्फ़ 27 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 34 रन बनाए हैं। स्मिथ और एटकिंसन ने सातवें विकेट के लिए 35 रन जोड़े। जोफ़्रा आर्चर ने 14 रन बनाए।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL: भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ, सोनल दिनूषा ने दोनों पारियों में शतक जड़ रचा इतिहास
अब्बास और अली ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को किया तहस-नहस
मोहम्मद अब्बास ने ओली रॉबिन्सन को शून्य पर आउट किया। जोश टंग अभी एटकिंसन के साथ क्रीज पर हैं और उन्होंने एक रन बनाया है। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने 56 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अली ने 67 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि खुर्रम शहजाद ने एक विकेट लिया। अब्बास और अली ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।
पहले दिन अब्बास-अली की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। हालांकि इंग्लैंड की टीम पहले 9 विकेट पर 248 रन बनाने में कामयाब रही। क्रीज पर गस एटकिंसन 34 और जोश टंग ने 1 रन बनाकर डटे हुए हैं। इंग्लैंड की कोशिश होगी कि वह अगले दिन अपने स्कोर को 300 रन के पार ले जाए।
पहले टेस्ट में पाकिस्तान को मिली थी करारी शिकस्त
बता दें कि पहले टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के हाथों एक पारी और 103 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने टीम के प्रदर्शन और फैंस के भरोसे पर गहरा असर डाला है। हालांकि दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने अभी तक शानदार वापसी की है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रुक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, अजान अवैस, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली।
ये भी पढ़ेंः- पाकिस्तान की तेज गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
अन्य प्रमुख खबरें
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06