7 गेंद 3 विकेट....दीप्ति की फिरकी में फंसा थाईलैंड, महिला एशिया कप में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज
खबर सार :-
India vs Thailand Womens Asia Cup 2026: भारतीय टीम एक बड़ी जीत दर्ज करने से बस एक विकेट दूर है। दीप्ति और नंदिनी शर्मा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने थाईलैंड के 9 विकेट गिरा दिए हैं।
खबर विस्तार : -
India vs Thailand Womens Asia Cup 2026: भारत ने थाईलैंड को 94 रन हराकार अपने विमेंस एशिया कप 2026 अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है। भारत द्वारा दिए गए 160 रनों के जवाब में थाईलैंड की टीम को सिर्फ़ 65 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने बिना कोई रन दिए 7 गेंदों में 3 विकेट लिए। इस कारनामे के साथ, दीप्ति महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 171 विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं और उन्होंने थाईलैंड की थिपचा पुत्थावोंग (170) को पीछे छोड़ दिया। इस मैच में प्रतिका रावल, जो चोटिल जेमिमा की रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आई हैं, उन्हें डेब्यू कैप सौंपी गई है।
भारत ने बनाए थे 159 रन
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत के बावजूद 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने 18 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। मंधाना 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुईं; इसके बाद, शेफाली ने प्रतिका रावल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 53 रन जोड़े, जिससे टीम मज़बूत स्थिति में आ गई।
ये भी पढ़ेंः- SA vs ZIM: डेवाल्ड ब्रेविस का तूफानी अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा
शेफाली ने जड़ा अर्धशतक
भारत को दूसरा झटका 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रतिका (22) के आउट होने से लगा, जिसके बाद लगातार विकेट गिरे। 'वुमन इन ब्लू' ने 13वें और 17वें ओवर में दो-दो विकेट गंवाए। इस बीच, 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' शेफाली 36 गेंदों में 64 रन (3 छक्के और 8 चौके) बनाकर पवेलियन लौट चुकी थीं। 17.2 ओवर के अंत तक भारत ने 9 विकेट खोकर 137 रन बना लिए थे। इसके बाद, क्रांति गौर (15 नॉट आउट) और श्री चरानी (6 नॉट आउट) ने आखिरी विकेट के लिए 16 गेंदों में 22 रन की अटूट साझेदारी की और टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने अपने आखिरी सात विकेट सिर्फ़ 29 रन पर गंवा दिए। थाईलैंड के लिए सुलिपोर्न लाओमी ने अपने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि सुनीदा चतुरोंगराताना ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा, चनिदा सुथिरुआंग और थिपाचा पुथावोंग ने एक-एक विकेट लिया।
थाईलैंड की टीम 65 रन पर ऑल आउट
जवाब में, थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में सिर्फ़ 65 रन पर ऑल आउट हो गई। उन्हें पांचवीं गेंद पर ही झटका लगा, जब नट्टाकन चंतम (4) आउट हो गईं। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे। हालांकि नन्नापत कोंचारोएनकाई एक छोर पर डटी रहीं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई साथ नहीं मिला। टीम का आखिरी विकेट कोंचारोएनकाई के रूप में गिरा; उन्होंने 48 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें पांच बाउंड्री शामिल थीं। उनके अलावा, पारी में कोई भी अन्य बल्लेबाज़ दहाई के अंक तक नहीं पहुँच सका।
दीप्ति की घातक गेंदबाजी
भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट लिए। नंदिनी ने भी 18 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं श्री चरानी ने 2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौर ने एक विकेट लिया। ग्रुप A में शामिल भारतीय टीम का अगला मुक़ाबला 3 सितंबर को हांगकांग से होगा और उसके बाद 5 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी।
टीम इंडिया का बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय टीम अब महिला T20 एशिया कप में पावरप्ले में सबसे ज़्यादा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के ही नाम था, जब उन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 59 रन बनाए थे।
महिला T20 एशिया कप में 1-6 ओवरों में सबसे ज़्यादा स्कोर
- 65/1 - IND-W बनाम THA-W, दुबई, 2026
- 59/0 - IND-W बनाम BAN-W, सिलहट, 2022
- 58/1 - SL-W बनाम UAE-W, दुबई, 2026
- 57/0 - IND-W बनाम PAK-W, दाम्बुला, 2024
- 56/3 - IND-W बनाम UAE-W, दाम्बुला, 2024
ये भी पढ़ेंः- India U19 Squad: पिता के नक्शेकदम पर द्रविड़ और सहवाग के बेटे, भारत की अंडर-19 टीम में हुआ चयन
अन्य प्रमुख खबरें
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07