India U19 Squad: पिता के नक्शेकदम पर द्रविड़ और सहवाग के बेटे, भारत की अंडर-19 टीम में हुआ चयन
खबर सार :-
राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया के लिए कई मैच जीते हैं। अब, इन दिग्गज खिलाड़ियों के बेटे भारतीय जर्सी पहने नजर आएंगे। दोनों टी भारतीय टीम चयन हो गया है।
खबर विस्तार : -
India U19 Squad: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाजी वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और पूर्व भारतीय कप्तान व हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे भी पिता के नक्शेदम पर निकल पड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों के लिए चुनी गई भारतीय अंडर-19 टीम में वीरेंद्र सहवाग बेटे आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid0 को भी मौका दिया गया है। BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे को लेकर टीम का ऐलान किया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 (IND U19 vs AUS U19) टीमों के बीच सीरीज की आगाज 18 सितंबर से होगा। तीनों वनडे राजकोट में खेले जाएंगे।
लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई कप्तानी
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत का दौरे पर आ रही है। इस दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी गई है। दोनों टीमों के तीनों वनडे मैच और दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। 18 सितंबर को राजकोट में दौरे का पहला मुकाबला खेला जाएगा। लक्ष्य रायचंदानी को वनडे मैचों के लिए कप्तानी सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन चौहान को उप-कप्तान की भूमिका दी गई है। जबकि मल्टी-डे मुकाबलों में लक्ष्य और यशबर्धन के बीच जिम्मेदारियों की अदला-बदली हो गई है। यशवर्धन भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी करेंगे और लक्ष्य रायचंदानी उप-कप्तान होंगे।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL 2nd test: डेब्यू मैच में शतक से चूके सूरियाबंदारा, 'सर' जडेजा ने यू तोड़ा सपना
द्रविड़ और सहवाग के बेटों को वनडे सीरीज में मौका
भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटों को वनडे मैचों के लिए चुनी गई भारतीय अंडर-19 टीम में मौका मिला है। अन्वय को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। जबकि आर्यवीर को बतौर ऑलराउंडर टीम चुना गया है। 18 साल के आर्यवीर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, वह लेग-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। हालांकि, आर्यवीर और अन्वय मल्टी-डे मैचों के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं हैं। आर्यवीर को इस सीजन में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेलते हुए देखा गया था। चयनकर्ताओं ने आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को 15 सदस्यीय वनडे टीम में शामिल करके उन पर भरोसा जताया है।

श्रीलंका दौरे पर टीम का हिस्सा थे अन्वय द्रविड़
आर्यवीर अभी दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेल रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ़ दो मैचों में ही खेले हैं। वहीं, अन्वय द्रविड़ ने जुलाई में श्रीलंका दौरे के दौरान भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा था। उन्होंने दो वनडे मैच खेले, जिनमें उन्होंने 117 के स्ट्राइक रेट से 87 और 14 रन बनाए। हालांकि उस दौरे पर, इंडिया U-19 टीम 50 ओवर की सीरीज 1-2 से हार गई थी, लेकिन रेड-बॉल सीरीज 1-0 से जीती थी। उन्हें एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है। आर्यवीर के अलावा, मनल चौहान और चिगुरुपति वेंकट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर के मैचों के लिए शामिल किया गया है, जबकि सागर विर्क, अनमोलजीत सिंह और ईशान सूद को बाहर कर दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया U19 के भारत दौरे का शेड्यूल
- पहला वनडे मैच: 18 सितंबर 2026, राजकोट (सुबह 9 बजे)
- दूसरा वनडे मैच: 21 सितंबर 2026, राजकोट (सुबह 9 बजे)
- तीसरा वनडे मैच: 23 सितंबर 2026, राजकोट (सुबह 9 बजे)
- पहला मल्टी-डे मैच: 27-30 सितंबर 2026, राजकोट (सुबह 9:30 बजे)
- दूसरा मल्टी-डे मैच: 5-8 अक्टूबर 2026, अहमदाबाद B ग्राउंड (सुबह 9:30 बजे)
भारत की वनडे अंडर-19 टीम
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल ।
भारत की मल्टी-डे मैचों की अंडर-19 टीम
यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव ।
FAQ...
1. वीरेंद्र सहवाग के किस बेटे का भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है?
वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग को भारत की अंडर-19 टीम शामिल किया गया है।
2. आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को किस फॉर्मेट की सीरीज के लिए अंडर-19 स्क्वाड में चुना गया है ?
आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्य टीम शामिल किया गया है।
3. राहुल द्रविड़ के किस बेटे का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U-19 वनडे टीम में हुआ चयन ?
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U-19 वनडे टीम में चयन हुआ है।
4. भारत-ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच सीरीज की आगाज कब से हो रहा है?
भारत-ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच सीरीज की आगाज 18 सितंबर 2026 से हो रहा है। तीनों वनडे राजकोट में खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ Multi Format Series के टिकटों की रिकॉर्ड मांग, प्री-सेल के 48 घंटों में ही बिक गए 26,000 टिकट
अन्य प्रमुख खबरें
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05