IND vs SL 2nd test: डेब्यू मैच में शतक से चूके सूरियाबंदारा, 'सर' जडेजा ने यू तोड़ा सपना
खबर सार :-
कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन, भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के युवा बल्लेबाज़ पासिंदु सूरियाबंदारा को आउट कर दिया और उनके अपने पहले टेस्ट शतक का सपना तोड़ दिया।
खबर विस्तार : -
IND vs SL 2nd test: कोलंबो के ऐतिहासिक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम मुश्किल में नजर आ रही है। श्रीलंका पर फॉलो-ऑन खतरा मंडराने लगा है। वहीं पहली पारी में 503/9 का बड़ा स्कोर बनाने के बाद, भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन खेल के दौरान, युवा श्रीलंकाई बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदारा अपने डेब्यू मैच की दूसरी पारी में यादगार शतक बनाने से चुक गए। उन्हें 'सर' जडेजा ने अपनी जादुई स्पिन गेंदबाजी से उन्हें आउट करके उनका सपना तोड़ दिया। पासिंदु 80 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
'सर' जडेजा ने कैसे तोड़ा सूरियाबंदारा का सपना
बता दें कि पासिंदु सूरियाबंदारा को गाले टेस्ट में दिनेश चांदीमल के 'कनकशन सब्स्टिट्यूट' के तौर पर टेस्ट डेब्यू किया था और अपनी पहली पारी में 'गोल्डन डक' पर आउट हो गए थे, हालांकि उन्होंने कोलंबो में शानदार वापसी की। जहां श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया, वहीं पासिंदु ने 80 रनों की साहसी और आक्रामक पारी खेली। हालांकि, जब वह अपने शतक के करीब पहुंच रहे थे, तभी रवींद्र जडेजा की एक शानदार गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से टकराई, जांघ के पैड से मुड़ी और सीधे स्टंप्स से जा टकराई। इस तरह, यादगार शतक बनाने का उनका सपना 80 रन के निजी स्कोर पर ही खत्म हो गया।
SSP के बेटे हैं सूरियाबंदारा, फर्स्ट-क्लास में लगा चुके हैं 14 शतक
पसिंदु सूरियाबंदारा का पूरा परिवार खेलों से जुड़ा रहा है। उनके बड़े भाई, उमेश सूरियाबंदारा भी क्रिकेट खेलते थे और उनके नाना भी क्रिकेटर थे। वहीं, पसिंदु के पिता, लुसेन सूरियाबंदारा, एक पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं; वे अभी श्रीलंका पुलिस में SSP के पद पर कार्यरत हैं। सूरियाबंदारा श्रीलंका के घरेलू सर्किट में खेलने वाले बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 68 फर्स्ट-क्लास मैचों में 54.36 की औसत से 4,893 रन बनाए हैं। उन्होंने 14 शतक लगाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 242 रहा है। हालांकि उनके लिस्ट A और T20 रिकॉर्ड औसत हैं, लेकिन उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट का माहिर माना जाता है और यही वजह है कि उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है। उनकी तकनीक बहुत अच्छी है और वे स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खास तौर पर शानदार खेलते हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी
मैच की बात करें तो तीसरे दिन की शुरुआत में, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। उन्होंने कामिल मिशारा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया और टीम के 35 रन के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट लिया। इसके बाद, पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया, आक्रामक रवैया अपनाया और चौथे विकेट के लिए 87 रनों की अहम साझेदारी की। हालांकि, लंच से ठीक पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिंदु को आउट करके यह साझेदारी तोड़ दी। लंच के बाद, भारतीय गेंदबाजों खासकर रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा ने लगातार दबाव बनाए रखा। पासिंदु के 80 रन पर आउट होने के बाद, श्रीलंकाई मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया।
श्रीलंका पर फॉलो-ऑन का खतरा
गौरतलब है कि भारत के पहली पारी के विशाल स्कोर 503/9 बनाए थे। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया। देवदत्त पडिक्कल 117 और ध्रुव जुरेल नाबाद 115 रनों की पारी खेली। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल (45 रन), केएल राहुल (18 रन), शुभमन गिल (50 रन) और रवींद्र जडेजा (43 रन) अहम योगदान दिया। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए। वहीं, प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवान्था ने दो-दो विकेट लिए और लाहिरू कुमारा ने एक विकेट हासिल किया। भारत के 503 रनों के जवाब में श्रीलंका की हालत बहुत खराब है; टीम 250 रन के आंकड़े तक पहुंचने से पहले ही 8 विकेट गंवा चुकी दिए हैं। मेजबान टीम पर अब 'फॉलो-ऑन' का खतरा मंडरा रहा है, जबकि भारत तीसरे दिन ही मैच जीतने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।
FAQ
1. श्रीलंका को ऑलोऑन बचाने के लिए कितने रन बनाने होंगे
भारत के खिलाफ फॉलो-ऑन से बचने के लिए श्रीलंका को कम से कम 303 रन बनाने होंगे। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें दोबारा बल्लेबाजी करनी होगी, जिससे पारी की हार का खतरा बढ़ जाएगा।
2. भारत ने दूसरे टेस्टे में श्रीलंका खिलाफ पहली में कितने रन बनाए ?
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 9 विकेट खोकर 503 रन बनाकर पारी घोषित की। इस पारी में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शादार शतकीय पारी खेली।
3. पासिंदु सूरियाबंदारा कितने रन से शतक से चुके ?
डेब्यू मैच में पासिंदु सूरियाबंदारा ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 20 रन से अपने शतक से चूक गए। हह 80 रन बनाकर आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ेंः- WTC Points Table: श्रीलंका पर मिली जीत के बाद टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में हुआ फायदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03