IND vs SL 2nd Test: भारत की पहली पारी 503 रन पर घोषित, पड्डिकल के बाद जुरेल ने भी ठोका शतक
खबर सार :-
IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन पर घोषित कर दी।
खबर विस्तार : -
IND vs SL 2nd Test: भारत बनाम श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जा रहा है। सोमवार को दूसरे दिन में भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 पर घोषित कर दी। ध्रुव जुरेल ( Dhruv Jurel) 115 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा चार रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने 117 रनों की पारी खेली थी।
ध्रुव जुरेल ने ठोका शतक
भारत ने आज 5 विकेट पर 300 रन के कल के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और अपने कुल स्कोर में 203 रन जोड़े। दिन के खेल के दौरान भारत ने चार विकेट गंवाए, जिनमें सारांश जैन (6), ऋषभ पंत (63), मानव सुथार (18) और मोहम्मद सिराज (3) के विकेट शामिल थे। ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। ध्रुव जुरेल 177 गेंद पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से 115 रन बनाकर नाबाद पारी खेली। जबकि पंत ने अपनी 21वीं टेस्ट हाफ-सेंचुरी पूरी की।
ये भी पढ़ेंः- AUS vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश को बुरी तरह से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने लिया बदला, दो दिन भी नहीं चला दूसरा टेस्ट
ध्रुव जुरेल ने लगाया करियर का दूसरा टेस्ट शतक
दाएं हाथ के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने करियर का दूसरा टेस्ट शतक जड़ा है। जुरेल के नाम अब साल 2000 के बाद से विदेशी टेस्ट मैचों में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए किसी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए तीसरे सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। जब भारत ने नौ विकेट पर 503 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की, तब जुरेल 115 रन बनाकर नाबाद थे। इस लिस्ट में जुरेल से आगे ऋषभ पंत (159*) और अजिंक्य रहाणे (118) जैसे बल्लेबाज हैं।
ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
ऋषभ पंत ने 63 रनों की पारी खेल पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी के साथ ही पंत विदेशी धरती या न्यूट्रल वेन्यू पर विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत ने अब तक अवे/न्यूट्रल टेस्ट मैचों में 2,545 रन बनाए हैं। जबकि धोनी ने अपने टेस्ट करियर के दौरान विदेशी धरती पर कुल 2,496 रन बनाए थे। पंत ने अपने 36वें टेस्ट मैच में यह कमाल किया। जबकि धोनी को ऐसा करने में 48 टेस्ट मैच लगे थे। इस लिस्ट में फारुख इंजीनियर 1,209 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने लगाया था शतक
इससे पहले दिन रविवार को भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल (45 रन), केएल राहुल (18 रन), शुभमन गिल (50 रन) और रवींद्र जडेजा (43 रन) के विकेट गंवा दिए। जबकि देवदत्त पडिक्कल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया वे 193 गेंदों पर 117 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 12 चौके जड़े। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए। वहीं, प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवान्था ने दो-दो विकेट लिए और लाहिरू कुमारा ने एक विकेट हासिल किया।
ये भी पढ़ेंः- Karn Sharma: 38 वर्षीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, लखनऊ में खेलेंगे अंतिम मैच
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03