SL vs IND 2nd Test: पडिक्कल का बैक-टू-बैक शतक, गिल का पचासा, भारत ने पहले दिन बनाए 300 रन
खबर सार :-
कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया। पहले दिन भारत ने पांच विकेट पर 300 रन बनाए।
खबर विस्तार : -
SL vs IND 2nd Test: भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। पहले दिन भारत ने शानदार बल्लेबाजी की। देवदत्त पडिक्कल के शतक और कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक की बदौलत मेहमान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तक 5 विकेट पर 300 रन बनाए लिए थे। देवदत्त पडिक्कल का यह बैक-टू-बैक दूसरा शतक है। पहले दिन केवल 85 ओवरों का खेला हुआ। श्रीलंका के लिए सिथा फर्नांडो ने 3 विकेट लिए।
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
इस मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने 37 रनों की साझेदारी की। केएल राहुल 33 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 66 तक पहुंचाया। जायसवाल अर्धशतक से सिर्फ पांच रन दूर रह गए; उन्होंने 53 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 45 रन बनाए। इसके बाद, कप्तान शुभमन गिल ने पडिक्कल का साथ दिया और तीसरे विकेट के लिए 120 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 186 तक पहुंच गया। गिल ने 108 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल थे।
ये भी पढ़ेंः- AUS vs BAN 2nd Test: मिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक कारनामा, 64 रनों पर सिमटा बांग्लादेश
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा बैक-टू-बैक शतक
ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लेकिन सिर्फ 3 रन ही बना पाए। 58वें ओवर की पहली ही गेंद पर लाहिरू कुमारा की एक गेंद उनकी बाईं कलाई पर लगी, जिससे तेज दर्द के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। पंत की जगह रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने आए और पडिक्कल के साथ 74 रन जोड़े। इस दौरान पडिक्कल शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनका लगातार दूसरा शतक था। पडिक्कल 193 गेंदों में 117 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 12 चौके शामिल हैं। पिछले मैच में, पडिक्कल ने 167 रनों की शतकीय पारी खेली थी।
असिथा फर्नांडो ने लिए 3 विकेट
भारत को चौथा झटका 296 के स्कोर पर लगा। कुछ ही देर बाद टीम के कुल योग में अभी 15 रन ही और जुड़े थे कि 43 रन का योगदान देकर जडेजा भी अपना विकेट गंवा बैठे। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 5 विकेट पर 300 रन बना लिए थे। ध्रुव जुरेल (7*) और सारांश जैन (4*) नाबाद रहे। मेजबान श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 46 रन देकर 3 विकेट लिए हैं, जबकि लाहिरू कुमारा और केशारा नुवांथा ने एक-एक विकेट लिया है।
सारांश जैन ने भारत के लिए किया डेब्यू
दूसरे टेस्ट में 33 साल के सारांश जैन घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक खेलने के बाद अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें कुलदीप यादव की जगह मौका दिया गया। सारांश जैन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 320 प्लेयर बन गए हैं । सारांश बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज हैं। उन्हें ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से डेब्यू कैप मिली। इससे पहले मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और पिछले दो मैचों में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था। अब सबकी नजरें सारांश जैन के प्रदर्शन पर होंगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।
ये भी पढ़ेंः- WTC Points Table: श्रीलंका पर मिली जीत के बाद टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में हुआ फायदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02