SL vs IND, 2nd Test: कोलंबो में कप्तान गिल के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स
खबर सार :-
Sri Lanka vs India, 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच रविवार को कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में शुरू होने वाला है।
खबर विस्तार : -
SL vs IND 2nd Test: भारत बनाम श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच रविवार को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास इस दूसरे टेस्ट के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका होगा। साथ ही टीम इंडिया की नजर सीरीज जीतने पर भी होगी। भारत ने पहला मैच 165 रनों से जीता था।
सबसे ज्यादा शतक लगाने का मौका
मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल अभी टॉप पर संयुक्त रूप से बने हुए हैं। गिल और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट, दोनों ने ही इस साइकल में पांच-पांच शतक लगाए हैं। अगर गिल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक लगाने में कामयाब रहते हैं, तो वह मौजूदा WTC साइकल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
ये बड़े रिकॉर्ड्स भी निशाने पर
भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस WTC साइकल में 1,000 रन पूरे करने से सिर्फ 26 रन दूर हैं। उन्होंने अब तक खेले गए नौ टेस्ट मैचों में 69.57 की औसत से 974 रन बनाए हैं। मौजूदा WTC में जो रूट और हैरी ब्रूक अभी गिल से आगे हैं, जिन्होंने क्रमशः 1,174 और 1,147 रन बनाए हैं। अगर भारतीय कप्तान शुभमन गिल कोलंबो में 7 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन भी पूरे कर लेंगे। उन्होंने खेल के सबसे लंबे फ़ॉर्मेट में खेले गए 42 टेस्ट मैचों में 2,993 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।
छक्कों के अर्धशतक से तीन कदम दूर गिल
Shubman Gill ने अब तक अपने टेस्ट करियर में कुल 42 मैच खेले हैं और 76 पारियों में 2,993 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका सबसे ज़्यादा स्कोर 269 रन है। उन्होंने इस फ़ॉर्मेट में 47 छक्के लगाए हैं। अगर गिल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में तीन और छक्के लगाते हैं, तो वे 50 छक्कों का आंकड़ा छू लेंगे।
गाले में खामोश रहा गिल का बल्ला
हालांकि, गाले में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में गिल का बल्ला खामोश रहा। पहली पारी में वह 28 गेंदों पर सिर्फ 16 रन ही बना पाए, जबकि दूसरी पारी में वह सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में भारतीय कप्तान दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे। भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराया था। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि मानव सुथार ने 10 विकेट लिए थे।
शुभमन गिल का टेस्ट करियर
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने दिसंबर 2020 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। शुभमन गिल ने अब तक अपने कुल 42 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम 42 टेस्ट की 76 पारियों में कुल 2,993 रन हैं। जिसमें 11 शतक और 8 अर्धशतक शामिल है। फिलहाल, वह भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं। कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और उन्होंने कई सीरीज में टीम को जीत दिलाई है।
India vs Sri Lanka 2nd Test: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारतः केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार ।
श्रीलंकाः लाहिरू उदारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिल मिशारा, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, केशरा नुवांथा ।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL: मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर श्रीलंका में मचाया कोहराम, भारत ने 165 रनों से जीता गाले टेस्ट
अन्य प्रमुख खबरें
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30