ICC Mens Player of the Month: शुभमन गिल को पीछे छोड़ इस कीवी प्लेयर ने जीता Player of the Month Award, England दौरे पर बना था Player of the Series
खबर सार :-
आईसीसी ने जून माह के प्लेयर ऑफ द मंथ का सम्मान कीवी स्टार नाथन स्मिथ को दिया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और बांग्लादेश के मोसादेक हुसैन को पीछे छोड़कर नाथन स्मिथ ने यह खिताब जीता है। नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 विकेट लिए थे। कीवी टीम ने इंग्लैंड से 2-1 से सीरीज जीती थी। नाथन स्मिथ को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।
खबर विस्तार : -
ICC: आईसीसी ने जून माह के प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब कीवी प्लेयर को दिया है। इस सम्मान के लिए आईसीसी ने तीन प्लेयरों को नॉमिनेट किया था। आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ सम्मान के लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल, बांग्लादेश के मोसादेक हुसैन और न्यूजीलैंड के लिए स्टार प्लेयर नाथन स्मिथ का नाम शामिल किया गया था। इन प्लेयरों में नाथन स्मिथ ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (जून) का अवॉर्ड जीत लिया है।
इंग्लैंड सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे स्मिथ
28 साल के नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड के साथ खेली गई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। स्मिथ ने 3 मैच में 16 विकेट चटकाए थे। स्मिथ के दम पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 2-1 से सीरीज जीतने में सफलता पाई। स्मिथ ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट चटकाए। पूरी सीरीज में स्मिथ ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत विरोधी टीम को पीछे धकेल दिया।
स्थिम ने दूसरे टेस्ट में भले ही एक विकेट लिया, लेकिन बल्लेबाजी में 38 रनों की बहुमूल्य पारी खेलकर न्यूजीलैंड को बढ़त बनाने में मदद की। सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में स्मिथ ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 2-1 से सीरीज जीतने में मदद की। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नाथन स्मिथ प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।
व्यक्तिगत अवॉर्ड से पहचान मिलना अच्छा लगता है
नाथन स्मिथ ने 'आईसीसी' के एक बयान में कहा, "यह वाकई बहुत खास है। टीम के लिए इंग्लैंड का दौरा शानदार रहा और यह बहुत अच्छी बात है। मैं आमतौर पर व्यक्तिगत अवॉर्ड के लिए नहीं खेलता, लेकिन यह पहचान मिलना अच्छा लगता है और इससे भी जरूरी बात यह है कि मैंने सीरीज जीतने में योगदान दिया। व्यक्तिगत रूप से, जीत में योगदान देना बहुत संतोषजनक रहा। न्यूजीलैंड के लिए मैं बस यही करना चाहता हूं- पूरी कोशिश करना और जिस भी तरह से हो सके, योगदान देना। दुर्भाग्य से, सीरीज के दौरान कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए थे, इसलिए मुझे आगे आकर नई गेंद से बॉलिंग की शुरुआत करनी पड़ी। मैंने घरेलू क्रिकेट में और पहले न्यूजीलैंड के लिए भी ऐसा किया है, लेकिन जिम्मेदारी उठाना और नई गेंद से कुछ ओवर फेंकना अच्छा लगा।
गिल ने भी किया था शानदार प्रदर्शन
शुभमन गिल ने भी जून में शानदार प्रदर्शन किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ गिल ने एकमात्र टेस्ट मैच में 126 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। शुभमन गिल ने इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी शानदान प्रदर्शन करते हुए 238 रन बनाए थे। लखनऊ में खेले गए वनडे मैच में उनके बल्ले से 110 गेंदों में 154 रनों की पारी निकली थी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03
-
चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया
2026-09-03
-
Pakistan vs Thailand: एशिया कप में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान
2026-09-02
-
SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से रौंदा
2026-09-01
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित
2026-09-01
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29