WTC Points Table: श्रीलंका पर मिली जीत के बाद टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में हुआ फायदा
खबर सार :-
WTC Points Table: भारतीय टीम ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। उनकी जीत के प्रतिशत में उछाल आया है।
खबर विस्तार : -
ICC WTC Points Table: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हराया। गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत द्वारा दिए गए 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, श्रीलंका की पूरी टीम अपनी दूसरी पारी में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई। फिलहाल भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं इस जीत के साथ ही भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है। साथ ही WTC फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।
WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें रखी जिंदा
बता दें कि बुधवार को पांचवें दिन गाले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है। जीत के साथ ही उनका जीत का प्रतिशत अब बढ़कर 53.33 हो गया है। इतना ही नहीं WTC फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें भी जिंदा रखी हैं। हालांकि उनकी कुल स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर, हार के बाद श्रीलंका का जीत का प्रतिशत गिरकर 33.33 हो गया है और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।
WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा बनाए रखा है। टीम 77.78% जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 75% जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड 72.22% जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद, बांग्लादेश का जीत का प्रतिशत 66.67 हो गया है। वह भारत से एक स्थान ऊपर चौथे नंबर पर है। जबकि श्रीलंका पर मिली इस शानदार जीत से भारत को कुल 12 अंक मिले, जिससे टीम इंडिया ने WTC अंक तालिका में काफी सुधार किया। हालांकि, ताजा अंक तालिका में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है। भारत का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 48.15 से बढ़कर 53.33 हो गया।
Victory in Galle boosts India's #WTC27 prospects ????
— ICC (@ICC) August 19, 2026
More ➡️ https://t.co/Ag5irO9kgu pic.twitter.com/B0b6e3EMNB
WTC फाइनल में भारत को पहुंचने के लिए क्या करना होगा
दरअसल यह जीत भारत के लिए अहम थी, क्योंकि मौजूदा WTC चक्र में भारत अपने 10 टेस्ट मैचों में से चार हार चुका है। अभी सात टेस्ट मैच बाकी हैं, इसलिए टीम इंडिया के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को अपने बाकी बचे 8 टेस्ट मैचों में से कम से कम छह मैच जीतने होंगे। श्रीलंका श्रृंखला के बाद, भारत दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां उन्होंने 2009 के बाद से एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। इसके बाद, भारत अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला के साथ अपने WTC अभियान का समापन करेगा।
भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका ने टेके घुटने
मैच की बात करें तो भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 165 रनों से करारी शिकस्त दी। दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सोनल दिनुशा, जिन्होंने पहली पारी में शतक लगाया था, ने 84 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि धनंजय डी सिल्वा ने 59 रन बनाए। हालांकि, इन दोनों के अलावा, टीम के बाकी बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने आसानी से घुटने टेक गए। भारत की ओर से गेंदबाजी में मानव सुथार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए। मानव ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लिए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, भारतीय टीम ने देवदत्त पडिक्कल के 167, केएल राहुल के 82 और ध्रुव जुरेल के 51 रनों की मदद से 462 रन बनाए। सोनल दिनुशा के 100 और निरोशन डिकवेला के 80 रनों की पारियों के बावजूद, श्रीलंका अपनी पहली पारी में 284 रनों पर ऑल आउट हो गई और 178 रनों से पीछे रह गई। भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमट गई, जिसमें ऋषभ पंत ने 66 रन बनाए। 178 रनों की बढ़त के आधार पर, भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL: मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर श्रीलंका में मचाया कोहराम, भारत ने 165 रनों से जीता गाले टेस्ट
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs SL: गाले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट
2026-08-19
-
रूट पर होगा टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार का दबाव
2026-08-19
-
गाले टेस्ट मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 6 विकेट की दरकार
2026-08-18
-
IND vs SL: भारत ने दूसरी पारी बनाए 193 रन, श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य
2026-08-18
-
IND vs SL 1st Test: श्रीलंका की पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
हाई स्कोरिंग मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की
2026-08-17
-
IND vs SL Test: टीम इंडिया की पहली पारी 462 रनों पर सिमटी
2026-08-17
-
IND vs SL 1st Test: पडिक्कल ने ठोके 167 रन, भारत ने बनाया विशाल स्कोर
2026-08-16
-
BAN vs AUS 1st Test: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास
2026-08-16
-
यूपी के गांवों में छिपी हैं प्रतिभाएं, ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा काम: संजय कपूर
2026-08-15
-
IND vs SL: भारत 600 टेस्ट खेलने वाला बना दुनिया का तीसरा देश
2026-08-15
-
गॉल में श्रीलंका के खिलाफ 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरेगी इंडिया
2026-08-14
-
BAN vs AUS: डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा
2026-08-14
-
मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि
2026-08-13
-
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 रनों पर सिमटी, हसन महमूद ने लिए 6 विकेट
2026-08-13