IND vs SL: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 600 टेस्ट खेलने वाला बना दुनिया का तीसरा देश, गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
खबर सार :-
IND vs SL 1st Test: भारत 600 टेस्ट मैच खेलने वाला तीसरा देश बनकर इतिहास रच रहा है। भारत आज गॉल में श्रीलंका के खिलाफ अपना 600वां टेस्ट मैच खेल रहा है और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इस मुकाम तक पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गया है।
खबर विस्तार : -
IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गाले में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शनिवार को इस टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। भारत अब दुनिया की तीसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने 600 टेस्ट मैच खेले हैं।
टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा इतिहास
बता दें कि यह भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मैच है, जिसने अपना पहला टेस्ट 1932 में खेला था। भारत से पहले सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने ही यह उपलब्धि हासिल की थी। इंग्लैंड (1,097 टेस्ट) और ऑस्ट्रेलिया (883 टेस्ट) ही ऐसी अन्य टीमें हैं जिन्होंने 600 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। अपने पिछले 599 टेस्ट मैचों में भारत ने 186 जीत, 188 हार और 224 ड्रॉ दर्ज किए हैं। टीम का जीत-हार का अनुपात 0.989 और जीत का प्रतिशत 31.13 है। टेस्ट क्रिकेट में कुल जीत के मामले में भारत पांचवें स्थान पर है। भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया (426), इंग्लैंड (405), दक्षिण अफ्रीका (191) और वेस्टइंडीज (187) हैं।
1932 में शुरू हुआ टेस्ट का सफर
भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। सी.के. नायडू की कप्तानी में खेले गए उस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 158 रनों से हराया था। भारत ने अपना 100वां टेस्ट बर्मिंघम (1967) में, 200वां लाहौर (1982) में और 300वां अहमदाबाद (1996) में खेला। 400वां टेस्ट किंग्स्टन (2006) में खेला गया और 500वां कानपुर (2016) में हुआ, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को 197 रनों से हराया था। भारत के ऐतिहासिक टेस्ट मैच
- पहला टेस्ट: इंग्लैंड बनाम भारत, लॉर्ड्स, 1932 — इंग्लैंड 158 रन से जीता
- 100वां टेस्ट: इंग्लैंड बनाम भारत, बर्मिंघम, 1967 — इंग्लैंड 132 रन से जीता
- 200वां टेस्ट: पाकिस्तान बनाम भारत, लाहौर, 1982 — ड्रॉ
- 300वां टेस्ट: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, 1996 — भारत 64 रन से जीता
- 400वां टेस्ट: वेस्टइंडीज बनाम भारत, किंग्स्टन, 2006 — भारत 49 रन से जीता
- 500वां टेस्ट: भारत बनाम न्यूजीलैंड, कानपुर, 2016 — भारत 197 रन से जीता
- 600वां टेस्ट: श्रीलंका बनाम भारत, गॉल, 2026
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। भारत ने लंच तक एक विकेट पर 101 रन बना लिए थे। केएल राहुल 32 और देवदत्त पडिक्कल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि यशस्वी जयसवाल 37 गेंदों पर 32 रन बनाकर रन आउट हुए। भारत ने अपनी पिछली टेस्ट मैच की प्लेइंग XI में बहुत कम बदलाव किए हैं जो जून में अफ़गानिस्तान के खिलाफ खेला गया था जिसमें देवदत्त पडिक्कल को सिर्फ़ चोटिल साई सुदर्शन की जगह शामिल किया गया है। श्रीलंका ने ऑफ़-स्पिनर केशरा नुवान्था को डेब्यू का मौका दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
श्रीलंकाः लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला विकेटकीपर, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
ये भी पढ़ेंः- BAN vs AUS: तंजिद हसन की ऐतिहासिक सेंचुरी, डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21