BAN vs AUS: तंजिद हसन की ऐतिहासिक सेंचुरी, डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा
खबर सार :-
BAN vs AUS 1st Test : पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर आउट करने के बाद, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर 351 रन बना लिए हैं। उनके पास 153 रन की बढ़त हो गई है।
खबर विस्तार : -
BAN vs AUS 1st Test Day 2: डार्विन में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का दूसरा दिन खत्म हो गया है। बांग्लादेश ने दूसरे दिन के आखिर में 153 रन की बढ़त बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल एक विकेट के नुकसान पर 96 रन से शुरू किया। बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और पूरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
तंजिद हसन का ऐतिहासिक शतक
बांग्लादेश की ओर से दो शानदार पारियां देखने को मिलीं। ओपनर तंजिद हसन ने 197 गेंदों पर 101 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। हसन ने अपने दूसरे ही टेस्ट में अपना पहला शतक बनाया। कप्तान नजमुल हसन शांतो ने भी 84 रन बनाए। शांतो शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी बांग्लादेश की बढ़त में अहम रही।
मोमिनुल हक 49 रन पर, मुशफिकुर रहमान 36 रन पर आउट हुए। मेहदी हसन मिराज 32 रन और हसन महमूद 13 रन बनाकर क्रीज पर थे। बांग्लादेश ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 351 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया पर 153 रन की बढ़त बना ली। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने भी गेंदबाजी की, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए।
तीसरे दिन मेहदी-महमूद पर होगी नजर
बांग्लादेश, जिसे वार्म-अप मैच में अपनी खराब बैटिंग के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी, ने अब अपनी बैटिंग से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हैरान कर दिया है, जबकि अपने क्रिकेट फैंस को खुश कर दिया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहदी हसन मिराज और हसन महमूद नाबाद रहे। उन्होंने अब सातवें विकेट के लिए 43 रन जोड़ लिए हैं। बांग्लादेश अब इन दोनों खिलाड़ियों से उम्मीद करेगा कि वे टीम को तीसरे दिन बड़े टोटल तक ले जाएं। अगर ऑस्ट्रेलिया को वापसी करनी है, तो उन्हें तीसरे दिन बांग्लादेश को जल्द से जल्द आउट करना होगा और दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाना होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन मैच किस तरफ मुड़ता है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 198 रन बनाए
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी पहले दिन (गुरुवार) 198 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे ज़्यादा 71 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही। पहले सेशन में लंच तक टीम ने 22 ओवर में सिर्फ़ 74 रन पर चार विकेट खो दिए थे। हालांकि स्टीव स्मिथ ने एक छोर पर टिके रहे जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। लेकिन जैसे ही 71 रन पर स्मिथ आउट हुए। इसके बाद पूरी टीम 198 रन पर सिमट गई।
हसन महमूद ने लिए थे 6 विकेट
पहली पारी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अहम विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। पहली पारी में हसन महमूद ने 6 विकेट लिए जबकि तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया : जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
बांग्लादेश : शादमान इस्लाम, तंजिद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादत हुसैन।
ये भी पढ़ेंः- AFG vs IRE 4th odi: सेदिकुल्लाह अटल और जादरान का धमाकेदार शतक, दूसरे विकेट के लिए जोड़े 231 रन
अन्य प्रमुख खबरें
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20