AFG vs IRE 4th odi: सेदिकुल्लाह अटल और जादरान का धमाकेदार शतक, दूसरे विकेट के लिए जोड़े 231 रन
खबर सार :-
AFG vs IRE 4th odi: आयरलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान और सेदिकुल्ला अटल ने शानदार शतक लगाए हैं। टीम पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बना चुकी है।
खबर विस्तार : -
AFG vs IRE 4th ODI: अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड के बीच पांच की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज बेलफास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब (Civil Service Cricket Club Stormont) ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में अफगान बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। चौथे वनडे में अफगानिस्तान के दो बल्लेबाज शतक लगाया। इब्राहिम जदरान (107) के बाद सेदिकुल्ला अटल (143) रनों की शानदार पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रन जोड़े। यह अटल के वनडे करियर का दूसरा शतक था। जदरान ने करियर का सातवां शतक लगाया। फिलहाल अफगानिस्तान पहले ही सीरीज के दो मैच जीतकर अपनी लीड बना चुका है।
टॉस हारने और पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम को 16 रन के स्कोर पर शुरुआती झटका लगा। इसके बाद दूसरे ओपनर इब्राहिम जदरान और तीसरे नंबर पर आए सेदिकुल्लाह अटल ने इसके बाद शानदार बल्लेबाजी की। इब्राहिम ज़दरान ने 118 गेंदों पर 107 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। अटल ने भी 143 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि अटल ने शुरुआत में संभलकर खेलते हुए उन्होंने 63 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की। इसके बाद उन्होंने रन बनाने की गति बढ़ाई और 96 गेंदों में अपनी पारी को शतक में बदल दिया। आखिरकार वे 143 रन बनाकर आउट हुए और टीम का तीसरा विकेट गिरे।
अटल और जदरान के बीच हुई 231 रनों की साझेदारी
अटल और जदरान ने दूसरे विकेट के लिए 220 गेंदों में 231 रनों की साझेदारी की। यह वनडे इतिहास में अफगानिस्तान की ओर से किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर बांग्लादेश के खिलाफ (2023) रहमानुल्लाह गुरबाज और जदरान के बीच हुई 256 रनों की साझेदारी है। दूसरे स्थान पर मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई (श्रीलंका के खिलाफ, 2024) के बीच हुई 242 रनों की साझेदारी है।
अटल का वनडे करियर
अटल ने 2024 में वनडे में डेब्यू किया। अब तक, उन्होंने 17 मैचों की 16 पारियों में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं। जदरान ने अपना सातवां वनडे शतक लगाया
जदरान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
जदरान ने अपने वनडे करियर का सातवां शतक लगाया। यह इब्राहिम का सातवां वनडे शतक है; अब वह सबसे ज़्यादा वनडे शतक लगाने वाले अफगानी बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे सिर्फ रहमानुल्लाह गुरबाज हैं, जिनके नाम नौ वनडे शतक हैं। इसके अलावा इस पारी के दौरान, उन्होंने सबसे तेज वनडे क्रिकेट में 2,000 रन भी पूरे किए। जदरान 2,000 रन पूरे करने वाले संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं; उन्होंने यह उपलब्धि 45 मैचों की 45 पारियों में हासिल की। इस मामले में, वह भारत के शुभमन गिल (38 पारियां) और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (40 पारियां) से ही पीछे हैं।
अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई
गौरतलब है कि इस सीरीज का दूसरा मैच जीतकर अफ़गानिस्तान ने 2027 ICC वनडे वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है और वेस्टइंडीज के सीधे क्वालिफ़ाई करने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है। अगर टीम अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप तक इसी तरह खेलती रही, तो वे निश्चित रूप से दूसरी बड़ी टीमों के लिए कड़ी चुनौती पेश करेंगे।
AFG vs IRE: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
अफगानिस्तानः इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह (कप्तान), दर्विश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, जियाउर रहमान, यामिन अहमदजाई।
आयरलैंडः पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, केड कार्मेलिक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, बेन कैलिट्ज़, मार्क अडायर, गेविन होई, लियाम मैक्कार्थी, बायरन मैकडोनह ।
ये भी पढ़ेंः- World Cup 2027 के लिए अफगानिस्तान ने सीधे किया क्वालीफाई, दो बार की विश्व चैंपियन को लगा झटका
अन्य प्रमुख खबरें
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20