World Cup 2027 के लिए अफगानिस्तान ने सीधे किया क्वालीफाई, दो बार की विश्व चैंपियन को लगा झटका
खबर सार :-
तीसरे वनडे में आयरलैंड को हराकर अफ़गानिस्तान ने सीधे 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जबकि वेस्ट इंडीज को लगातार तीसरी बार क्वालिफायर खेलना होगा।
खबर विस्तार : -
ICC ODI World Cup 2027: अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। सोमवार को आयरलैंड के ख़िलाफ चल रही पांच मैचों की ODI सीरीज का तीसरा मैच जीतकर अफगानिस्तान (Afghanistan team ) ने 2027 वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री हासिल की। आयरलैंड द्वारा मिले 207 रनों के लक्ष्य को अफगानिस्तान ने 44.5 ओवर में जीत लिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इसी के साथ ही अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप 2027 में अपनी जगह बनाई।
अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था और श्रीलंका, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीमों को हराया था। उस टूर्नामेंट में वे ऑस्ट्रेलिया को हराने के बहुत करीब भी पहुंच गए थे, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की ऐतिहासिक दोहरी शतकीय पारी ने उनसे जीत छीन ली। आने वाले वर्ल्ड कप में एक बार फिर सभी की नजरें अफगानिस्तान के प्रदर्शन पर होंगी।
अफगानिस्तान खेलेगी चौथा वनडे विश्व कप
बता दें कि सोमवार को बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। आयरलैंड पर मिली जीत के साथ ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालिफ़ाई कर लिया है। ODI रैंकिंग में अभी आठवें स्थान पर मौजूद अफगानिस्तान का यह वनडे वर्ल्ड कप में चौथा सफर होगा। वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।
ये भी पढ़ेंः- Sourav Ganguly: सौरव गांगुली को परिवार समेत मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज
दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को बड़ा झटका
वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 1975 में हुई थी। वेस्टइंडीज की टीम, जो पहले दो संस्करणों (1975 और 1979) में चैंपियन बनी थी, उसका प्रदर्शन पिछले दशक में लगातार गिरता गया है। वेस्टइंडीज लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप के लिए सीधे तौर पर क्वालिफ़ाई करने में नाकाम रही है। फिलहाल ODI रैंकिंग में 10वें स्थान पर मौजूद कैरेबियाई टीम वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालिफ़िकेशन की जगह हासिल नहीं कर पाई।
वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलना होगा। उन्हें अगले साल फरवरी में होने वाले क्वालिफायर में खेलना होगा और जीतना होगा। क्वालिफायर जीतने वाली टीम को वर्ल्ड कप 2027 के दूसरे राउंड में सीधे एंट्री मिलेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें पहला राउंड खेलेंगी, जिसे 'सुपर सीरीज' के नाम से जाना जाता है। यह लगातार दूसरी बार है जब वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप तक पहुंचने के लिए क्वालिफायर खेलना पड़ रहा है। वे वर्ल्ड कप 2003 के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे थे, जो पहला ऐसा वर्ल्ड कप था जिसमें वे शामिल नहीं हो पाए थे।
ODI World Cup 2027 के लिए 10 टीमों ने सीधे किया क्वालीफाई
उल्लेखनीय है कि अफगान टीम के लिए आयरलैंड का यह दौरा बहुत अहम था। रैंकिंग के आधार पर 2027 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने के लिए उन्हें सीरीज़ में कम से कम दो मैच जीतने की जरूरत थी। बारिश की वजह से पहला मैच रद्द होने के बाद, अफगान टीम ने दूसरा और तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे मैच में मिली जीत के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए अपना क्वालिफ़िकेशन पक्का कर लिया।
अफगानिस्तान (Afghanistan team) के क्वालिफाई करने के साथ ही, वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए 10 टीमें तय हो गई हैं। ये टीमें हैं - भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका पहले ही मेजबान के तौर पर इस इवेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके थे।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL: साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान भारतीय टीम में शामिल, साई सुदर्शन की चोट ने बदली किस्मत
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20