AFG vs IRE 2nd ODI: राशिद खान की फिरकी में फंसा आयलैंड, अफगानिस्तान ने 92 रन से जीता दूसरा वनडे
खबर सार :-
IRE vs AFG: अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे मैच में आयरलैंड को 92 रन से हराकर 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बारिश से प्रभावित इस मैच में राशिद खान ने 6 विकेट झटके।
खबर विस्तार : -
AFG vs IRE 2nd ODI: स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने ब्रेडी क्रिकेट क्लब में खेले गए दूसरे वनडे में आयरलैंड को 92 रनों से हराकर दमदार जीत दर्ज की। राशिद खान ने जादूई स्पेल करते हुए 6 विकेट झटके। जबकि इब्राहिम जदरान (ibrahim zadran) ने 84 रनों की शानदार पारी खेली।अफगानिस्तान के 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 33.4 ओवर में 207 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था।
आयरलैंड की खराब शुरुआत
अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम को पहला झटका तब लगा जब कप्तान पॉल स्टर्लिंग सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद, एंड्रयू बालबर्नी और केड कारमाइकल ने दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 96 तक पहुंचाया। लेकिन बालबर्नी 36 रन बनाकर आउट हुए। कारमाइकल ने अर्धशतक लगाया; उन्होंने 66 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 6 चौके शामिल थे। हैरी टेक्टर (5) और लोर्कन टकर (23) भी आउट हो गए।
33.4 ओवर में सिमट गई आयलैंड
एक समय आयरलैंड की टीम 25.5 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाकर मजबूत स्थित में लग रहा है था। लेकिन 198 के स्कोर पर छठा विकेट गिरते ही टीम बैकफुट पर गई। इसके बाद, निचले क्रम के बल्लेबाज अफगानी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके। पूरी टीम 33.4 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई। आयरलैंड ने 25 गेंदों में सिर्फ 10 रन जोड़ते हुए अपने आखिरी पांच विकेट गंवा दिए।
ये भी पढ़ेंः- IND vs IRE T20I: शर्मनाक सीरीज हार का बना इतिहास, आयरलैंड दूसरे टी 20 में भारत को 1 रन से हराया
राशिद ने लगाया विकेटों का छक्का
अफगानिस्तान के लिए Rashid Khan सबसे सफल गेंदबाज रहें। उन्होंने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। के अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई ने 2 और फजलहक़ फारूकी ने 1 विकेट लिया। राशिद ने 7.4 ओवरों में 34 रन देकर छह विकेट लिए। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि ये तीसरी बार है जब राशिद ने वनडे में छह विकेट लेने का कारनामा किया है। वहीं साल 2017 के बाद पहली बार, उन्होंने वनडे मैच में छह या उससे ज़्यादा विकेट लिए। उनसे ज्यादा ये काम पाकिस्तान के वकार यूनिस ने किया है। हालांकि, यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह तीसरी बार है जब उन्होंने छह या उससे ज़्यादा विकेट लिए हैं। इस मामले में वे सिर्फ पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस से पीछे हैं, जिन्होंने पांच बार ऐसा कारनामा कर चुके हैं।
शतक से चुके इब्राहिम जदरान
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 47 ओवर में 8 विकेट पर कुल 299 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के लिए गुरबाज ने 32, अटल ने 45 और इब्राहिम जदरान (ibrahim zadran) ने 97 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 8 चौके शामिल थे। कप्तान रहमत शाह ने 30, अजमतुल्लाह ओमरजई ने 33, दरविश रसूली ने 16 और पूर्व कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने तेजी से 36 रन बनाए।
आयरलैंड के लिए मार्क अडेयर और जे मूइंड्रा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गैविन, कर्टिस कैम्फर और हैरी टेक्टर ने एक-एक विकेट लिया। बारिश के कारण मैच को 50 ओवर से घटाकर 47 ओवर का कर दिया गया था। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जबकि पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
Afghanistan vs Ireland: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी, केड कारमाइकल, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोरकान टकर (विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, मार्क एडायर, गैविन होए, जय मूंदरा, बायरन मैकडोनो
अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, इब्राहिम जदरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), रहमत शाह (कप्तान), दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफ़ी, फजलहक फ़ारूक़ी
ये भी पढ़ेंः- IRE vs AFG: आयरलैंड-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आज से आगाज, नए कप्तान और नई चुनौती के साथ उतरी टीमें
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs SL XI : श्रीलंका ने पहले दिन 8 विकेट पर बनाए 363 रन
2026-08-08
-
हेड ने लगातार दूसरी बार जीता एलन बॉर्डर मेडल, मार्श-टिम भी छाए
2026-08-07
-
IND vs SL XI: चोटिल शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ वॉर्मअप मैच से बाहर
2026-08-07
-
WomensT20 Asia Cup 2026: महिला टी20 एशिया कप का शेड्यूल जारी
2026-08-07
-
पाकिस्तान को 3 साल बाद विदेशी धरती पर मिली जीत, WTC टेबल में हुआ फायदा
2026-08-06
-
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 2015 से अजेय है टीम इंडिया
2026-08-06
-
IRE vs AFG: आयरलैंड-अफगानिस्तान पहला वनडे, बारिश के चलते टॉस में देरी
2026-08-05
-
मिचेल स्टार्क के निशाने पर होगा कपिल देव-डेल स्टेन का बड़ा रिकॉर्ड
2026-08-05
-
अजीत अगरकर की कुर्सी पर मंडराया खतरा ! BCCI में होगा बड़ा बदलाव
2026-08-05
-
IND vs SL: श्रीलंका पहुंचे भारतीय दल को झटका, अभ्यास मैच पर साया
2026-08-05
-
कोच बनना चाहते हैं इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स
2026-08-04
-
SL W vs PAK W : पाकिस्तान ने तीसरे टी20 श्रीलंका को 4 विकेट हराया
2026-08-04
-
WI vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान ने की दमदार वापसी, शफीक ने जड़ा शतक
2026-08-04
-
Australia Cricket Schedule: ऑस्ट्रेलियाई टीम 12 महीने में खेलेगी 20 टेस्ट
2026-08-04
-
कौन है आकिब नबी ? जो श्रीलंका दौरे पर लेंगे बुमराह की जगह
2026-08-03