IND vs AFG U19 :  अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरी टीम इंडिया

खबर सार :-

IND vs AFG U19 : अंडर-19 एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। ऐसे में संभावना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल यानी महामुकाबला हो सकता। अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीतीं तो यह संभव हो सकता है।
IND vs AFG U19 : अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरा भारत

खबर विस्तार : -

IND vs AFG U19: एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जबकि भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है। यह सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान ने 24 ओवर में 3 तीन विकेट के नुकसान पर रन बना लिए थे।  शाह फैसल रहीमी 2 और नोमान सलारजई 23 रन बनाकर खेल रहे थे।

टूर्नामेंट में अफगान लड़ाकों का शानदार प्रदर्शन

बता दें कि अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। वे लगातार तीन जीत के साथ ग्रुप B में शीर्ष पर रहे और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। उन्होंने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 113 रनों से, दूसरे मैच में मलेशिया को 10 विकेट से और तीसरे मैच में श्रीलंका को 106 रनों से हराया। जबकि भारतीय टीम की बात करें तो ग्रुप A से तीन मैचों में दो जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने नेपाल (10 विकेट से) और UAE (70 रनों से) के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ेंः- पंजाब-मुंबई में IPL 2027 की सबसे बड़ी ट्रेड डील, PBKS के हुए हार्दिक पांड्या, MI से खेलेंगे अर्शदीप सिंह

आर्यवीर सहवाग और अर्जुन राजपूत पर सबकी नजरें

अफगानिस्तान के खिलाफ यह सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय टीम की ओर से सबकी नजरें आर्यवीर सहवाग और अर्जुन राजपूत पर होंगी। अर्जुन राजपूत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों में 107 रनों की शतकीय पारी खेली थी। वहीं, ओपनिंग बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ 168 गेंदों में 160 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। आर्यवीर सहवाग भारतीय टीम पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं।

किसका पलड़ा भारी

अंडर-19 वनडे मैचों में भारत और अफगानिस्तान अब तक 13 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें से 11 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि अफगानिस्तान ने दो बार जीत दर्ज की है। दोनों टीमें आखिरी बार इस साल की शुरुआत में U-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं, जहां भारत ने 310 रनों के बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। 

भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल

उधर पहला सेमीफाइन मैच में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वहीं पाकिस्तान ने मैच में पकड़ बना ली है। जिससे एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की संभावना बढ़ गई है। इन दोनों मैचों की विजेता टीमें 14 नवंबर को फाइनल में खिताब के लिए एक-दूसरे का सामना करेंगी। ऐसी संभावना है कि फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, VK विनीत, अर्जुन राजपूत, यशवर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, काव्या पटेल, ईशान सूद, मोहित उलवा, आर्यन सवसनी। 

अफगानिस्तान: अबिदुल्ला नादरजान, फरीदुल्लाह एहसास, सुभान जखैल, नोमान सलारजई (विकेटकीपर),ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), शाह फैसल रहीमी, मोहम्मद अली, नूर अली नियाजी, बिलाल सलीमखिल।

ये भी पढ़ेंः- U-19 Asia Cup: आर्यवीर ने पिता वीरेंद्र सहवाग से किया वादा निभाया, UAE के खिलाफ ठोके 160 रन

अन्य प्रमुख खबरें