Bangladesh के खिलाफ Warmup Match में विस्फोटक ओपनर को मिली Australia टीम में जगह, Kelave-Patterson को भी किया गया शामिल
खबर सार :-
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच से पहले तीन दिवसीय वार्मअप मैच के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम में टॉप ऑर्डर में सैम कॉन्स्टास, कैंपबेल केलावे और कर्टिस पैटरसन को जगह मिली है।
खबर विस्तार : -
AUS vs BAN Warmup Match: बांग्लादेश की टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इससे पहले बांग्लादेश की टीम वार्मअप मैच खेलेगी। बांग्लादेश के खिलाफ तीन दिवसीय वार्मअप मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलिया इलेवन में ओपनर सैम कॉन्स्टास
को भी जगह मिली है।
टॉप ऑर्डर में सैम कॉन्स्टास, कैंपबेल केलावे और कर्टिस पैटरसन को मिली जगह
वॉर्मअप मैच 6 अगस्त से डार्विन के मरारा स्टेडियम में शुरू होगा, जो दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आगाज से एक हफ्ते पहले खेला जाएगा। दोनों टीमें 13-13 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर सहमत हुई हैं, जिसका मतलब है कि इसे फर्स्ट-क्लास मैच का दर्जा नहीं मिलेगा। वॉर्मअप मैच के लिए टीम में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज सैम कॉन्स्टास, कैंपबेल केलावे और कर्टिस पैटरसन को शामिल किया गया है। टीम में कॉन्स्टास और पैटरसन के साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश फिलिप को भी शामिल किया गया है, जिन्हें सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है। वहीं, केलावे और कोरी रोचिचिओली को भी टीम में जगह दी गई है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा थे कॉन्स्टास
कॉन्स्टास पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की आखिरी घर से बाहर हुई सीरीज में टीम का हिस्सा थे, लेकिन एशेज के लिए टॉप ऑर्डर में उनकी जगह जेक वेदरल्ड ने ले ली थी। 23 साल के केलावे ने भी पिछले साल एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे, लेकिन पूरे समर सीजन में उनका औसत 26.78 ही रहा था। इस जोड़ी ने पिछले साल भारत में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए दो मैचों में ओपनिंग की थी। लखनऊ में भारत ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में उन्होंने 198 और 56 रनों की अटूट साझेदारियां की थीं।
कर्टिस पैटरसन ने की शानदार वापसी
वहीं, पैटरसन ने शानदार वापसी की है। उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के लिए दो टेस्ट मैच खेले थे। 2023-24 के घरेलू सीजन में न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की टीम से बाहर रहने के बाद उन्होंने शील्ड सीजन में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शील्ड सीजन में लगातार 743 और 619 रन बनाकर सिलेक्शन की चर्चा में अपनी जगह फिर से बना ली है। रोचिचिओली पिछले पांच सीजन में शील्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर रहे हैं, उन्होंने 29.16 की औसत से 151 विकेट लिए हैं। उभरते हुए खिलाड़ी कैंपबेल थॉम्पसन और भारत में जन्मे ऑलराउंडर जेरसिस वाडिया को भी अपनी छाप छोड़ने का मौका मिला है। इनके साथ शेफील्ड शील्ड जीतने वाले बल्लेबाज टीग वाइली को भी टीम में रखा गया है, जिन्होंने अपने करियर को नई शुरुआत देने के लिए तस्मानिया का रुख किया है।
युवा प्लेयरों को सब-कॉन्टिनेंट में खेलने का अनुभव बढ़ाने का मिलेगा मौका
वहीं, युवा खिलाड़ी जोएल डेविस को चेन्नई में एमआरएफ एकेडमी में 13 दिन के ट्रेनिंग कैंप के दौरान सब-कॉन्टिनेंट में खेलने का अनुभव बढ़ाने का मौका मिलेगा। क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार, डग वॉरेन और आर्यन शर्मा भी उनके साथ जुड़ेंगे, क्योंकि सिलेक्टर मैट कुहनेमैन के बाद खिलाड़ियों का पूल तैयार करना चाहते हैं। रैफ मैकमिलन, लॉयड पोप और जैक सिनफील्ड भी 12 खिलाड़ियों वाले उस टूरिंग ग्रुप का हिस्सा हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के कोच टिम पेन और एंथनी क्लार्क गाइड करेंगे। यह ग्रुप ट्रेनिंग और मैचों के दौरान लोकल खिलाड़ियों के साथ खेलेगा। इसमें स्पिन के लिए मददगार पिचों पर 5-6 और 10-11 अगस्त को होने वाले दो-दो दिन के मैच भी शामिल हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ तीन दिवसीय मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन का स्क्वॉड: कैंपबेल केलावे, कैंपबेल थॉम्पसन, कोरी रोकिचिओली, हैनो जैकब्स, जेक डोरन, जेरसिस वाडिया, जोश फिलिप, कर्टिस पैटरसन, सैम कॉन्स्टास, टीग विली, टॉम मेंजीज, टॉम रोजर्स, जेवियर क्रोन और नूह मैकफैडेन।
सीए एमआरएफ एकेडमी डेवलपमेंट स्क्वाड: आर्यन शर्मा, डग वॉरेन, ह्यूग वेइबजेन, जैक सिनफील्ड, जेसन संघा, जेडन गुडविन, जोएल डेविस, लॉयड पोप, मैट गिल्क्स, राफेल मैकमिलन, राइली किंग्सेल और स्टीवन होगन।
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
CPL 2026: दासुन शनाका की ऐतिहासिक पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
2026-09-04
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03
-
चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया
2026-09-03
-
Pakistan vs Thailand: एशिया कप में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान
2026-09-02
-
SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 43 रन से रौंदा
2026-09-01
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित
2026-09-01
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31