AUS vs BAN 1st Test: ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटे हसन महमूद, 6 विकेट लेकर कंगारुओं को 198 रन पर समेटा
खबर सार :-
Australia vs Bangladesh 1st Test: पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया। हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 रनों पर समेट दिया।
खबर विस्तार : -
Australia vs Bangladesh 1st Test: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। यह ऐतिहासिक सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025–2027) का हिस्सा है और 23 साल में पहली बार बांग्लादेशी टीम टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। सीरीज का पहला मैच आज, गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहले दिन ही ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए और पूरी टीम महज 198 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश के हसन महमूद (Hasan Mahmud) ने 6 विकेट झटके। जबकि तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलियाई टीम की खराब शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआत बेहद खराब रही। पहले सेशन में लंच तक टीम ने 22 ओवर में सिर्फ 74 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। हालांकि स्टीव स्मिथ ने दूसरे सेशन में अर्धशतक लगाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 183 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि अच्छी बात ये रही की स्टीव स्मिथ 67 रन पर नाबाद रहे। लेकिन जैसे चाय के ब्रेक के बाद खेल शुरू हुआ वैसे ही स्टीव स्मिथ अपने खाते में सिर्फ चार रन ही जोड़ पाए और 71 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद पूरी टीम 198 रनों पर सिमट गई।
हसन महमूद ने झटके 6 विकेट
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को शुरू से ही मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने मेजबान टीम को मुश्किल में डाल दिया है। पहली पारी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अहम विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। पहली पारी में हसन महमूद ने 6 विकेट लिए जबकि तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
इससे पहले, ट्रैविस हेड और जेक वेदरल्ड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत की। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े, लेकिन दोनों बल्लेबाज 12 गेंदों के अंदर आउट हो गए। दो जल्दी विकेट गिरने का मतलब था कि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत वैसी नहीं हुई जैसी उन्होंने उम्मीद की थी। जेक वेदरल्ड 37 गेंदों में 23 रन (4 चौकों सहित) बनाकर आउट हुए और हेड 39 गेंदों में 22 रन (3 चौकों सहित) बनाकर आउट हुए। लाबुशेन तीसरे विकेट के तौर पर आउट हुए, जिन्हें इबादत हुसैन ने 1 रन पर पवेलियन भेजा। इस खबर को लिखे जाने तक, ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 64 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। स्टीव स्मिथ (7*) और कैमरन ग्रीन (3*) अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने दो विकेट लिए हैं; उन्होंने लिटन दास के हाथों वेदरल्ड को कैच कराया और हेड को बोल्ड किया।
लिटन दास की टीम में वापसी
बांग्लादेश यह मैच अपने शानदार फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाजों नाहिद राणा और शोरिफुल इस्लाम के बिना खेल रहा है, हालांकि शोरिफुल को मैके में होने वाले दूसरे मैच के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। मेहमान टीम के लिए अच्छी खबर विकेटकीपर लिटन दास की वापसी है, जो पिंडली की चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उन्होंने खालिद अहमद की जगह इबादत हुसैन को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर चुना है, जबकि नई गेंद की जिम्मेदारी तस्कीन अहमद और हसन महमूद संभालेंगे। यह 23 साल में ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश का पहला टेस्ट मैच है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
बांग्लादेश की प्लेइंग XI: शादमान इस्लाम, तंजिद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादत हुसैन।
ये भी पढ़ेंः- AFG vs IRE 4th odi: सेदिकुल्लाह अटल और जादरान का धमाकेदार शतक, दूसरे विकेट के लिए जोड़े 231 रन
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20