ZIM vs BAN : इकलौते टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रन से रौंदा, मेजबान ओपनर इनोसेंट काइया ने बल्ले से बिखेरा जलवा
खबर सार :-
हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रनों से हरा कर बड़ी जीत दर्ज की। मेजबान जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीन दिनों ही मैच अपने नाम कर लिया। मेजबान टीम की ओर से ओपनर इनोसेंट काइया ने बल्ले से जलवा बिखेरते हुए 140 रनों की शानदार पारी खेली। मैच में बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट चटकाए।
खबर विस्तार : -
ZIM vs BAN : जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में मंगलवार को पारी और 85 रन के अंतर से जीत दर्ज की। सिर्फ तीन दिनों तक चले इस मुकाबले में मेजबान टीम के ओपनर इनोसेंट काइया ने बल्ले से जलवा बिखेरा, जबकि बांग्लादेशी खेमे से तैजुल इस्लाम ने हार के बावजूद अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया।
पहली पारी में सिर्फ 140 रन पर सिमट गई बांग्लादेशी टीम
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 140 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 36 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से मोमिनुल हक ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचाया। मोमिनुल हक ने 12 चौकों के साथ 60 रन की पारी खेली, लेकिन इस टीम के सिर्फ 3 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। विपक्षी खेमे से न्यूमैन न्याम्हुरी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी और ब्रैड इवांस ने 2-2 विकेट निकाले।
जिम्बाब्वे के ओपनर इनोसेंट काइया ने खेली 140 रनों की शानदार पारी
इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 410 रन बनाकर 270 रन की विशाल लीड हासिल कर ली। इस टीम को इनोसेंट काइया और बेन करन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। बेन 5 चौकों के साथ 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद काइया ने ब्रैंडन टेलर (17) के साथ 54 रन, जबकि ब्रायन बेनेट के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
बेनेट 67 गेंदों में 9 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि काइया ने 17 चौकों के साथ 140 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक रहा। इनके अलावा, क्रेग इर्विन ने 60 रन और वेस्ली मधेवेरे ने 77 रन की पारी खेली। मेहमान टीम की तरफ से तैजुल इस्लाम ने 138 रन देकर 7 शिकार किए, जबकि खालिद अहमद ने 2 विकेट निकाले।
दूसरी पारी में 185 रन पर सिमट गई बांग्लादेशी टीम
दूसरी पारी में बांग्लादेशी टीम बेहद दबाव में नजर आई। महज 22 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश ने 46 रन तक तीन विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने मुशफिकुर रहीम के साथ चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी करते हुए बांग्लादेश को परेशानी से उबारने की कोशिश की, लेकिन टीम सिर्फ 185 रन पर सिमट गई।
शांतो 4 चौकों के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रहीम ने 34 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, अमिते हसन ने 25 रन जुटाए। मेजबान खेमे से मुजारबानी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। रिचर्ड नगारवा ने 3 विकेट निकाले। इकलौते टेस्ट मुकाबले के बाद बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीमें 3 वनडे मुकाबले और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलेंगी।
ये भी पढ़ें...15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर के कंधों पर गोल्ड बचाने की जिम्मेदारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22