IND vs NZ 4th ODI: विल यंग का तूफानी शतक, न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य

खबर सार :-

IND vs NZ 4th ODI Live Score: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज़ का चौथा मुकाबला माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है।
IND vs NZ 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य

खबर विस्तार : -

IND vs NZ 4th ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेला जा रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 334 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड के लिए विल यंग ने शानदार शतक लगाया, जबकि टिम सीफर्ट ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। भारत के लिए अक्षर पटेल, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट लिए।

यंग-सीफर्ट ने न्यूजीलैंड को दिलाई तेज शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को एक मजबूत शुरुआत मिली। विल यंग और टिम सीफर्ट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.6 ओवर में 85 रन जोड़े। सीफर्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 48 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए उनकी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के बाद निक केली कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डीन फॉक्सक्रॉफ्ट भी 8 रन बनाकर चलते बने। यहां से विल यंग ने फिन एलन के साथ मिलकर पारी को संभाला।

विल यंग ने जड़ा पांचवां शतक

एलन और यंग ने चौथे विकेट के लिए 65 गेंदों में 90 रनों की साझेदारी की। हालांकि फिन एलन 41 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी 30 गेंदों पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। जबकि विल यंग एक छोर पर डटे रहे। इस दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर का पांचवां शतक पूरा किया। उन्होंने 108 गेंदों में 125 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे। माइकल ब्रेसवेल केवल 15 रन ही बना सके, जबकि कप्तान मिचेल सेंटनर 29 गेंदों में 24 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने।

ये भी पढ़ेंः- AUS vs ENG: इंग्लिश बल्लेबाज Joe Root के नाम जुड़ी एक और खास उपलब्धि, Morgan-Buttler के क्लब में हुए शामिल ।

अक्षर, गुरनूर और आकिब नबी ने दो-दो विकेट लिए

क्रिश्चियन क्लार्क ने आखिरी ओवरों में अहम 22 रन बनाए, जबकि काइल जैमीसन 19 रन बनाकर नाबाद रहे। पारी के आखिरी ओवर में मैट हेनरी (2 रन) और मैथ्यू फिशर (1 रन) लगातार गेंदों पर रन आउट हो गए। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने अपने 10 ओवरों में 39 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बराड़ ने 69 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। आकिब नबी ने भी 59 रन देकर 2 विकेट लिए। नमन धीर और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

तीन बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए थे।  नियमित कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ईशान किशन और कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। जबकि इस मैच में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।

Ind vs NZ: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर.

भारतः रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़।

ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG: अफगानिस्तान को रौंदकर भारत ने एशिया कप के फाइनल में मारी एंट्री, पाकिस्तान से होगी खिताबी भिड़ंत

अन्य प्रमुख खबरें