Syed Mushtaq Ali Trophy: मुंबई की धमाकेदार जीत में चमके सूर्यकुमार यादव, कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी फेल
खबर सार :-
Syed Mushtaq Ali Trophy 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत धमाकेदार रही है। पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। जबकि वैभव सूर्यवंशी अपने पहले मैच फेल हो गए। उन्हें बिहार का कप्तान बनाया गया है।
खबर विस्तार : -
Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शनिवार को सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से लेकर शिवम दुबे और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जैसे स्टार खिलाड़ी मैदान पर खेलते नजर आए। एक तरफ, जहां सूर्यकुमार यादव की तूफानी 60 रनों की पारी की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरी तरफ, युवा खिलाड़ी व बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी का पहला मैच बेहद खराब रहा।
मुंबई ने हैदराबाद को हराया
सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने अभियान की शुरुआत एक धमाकेदार जीत के साथ की। शनिवार को कोलकाता में जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस के दूसरे मैदान पर खेले गए ग्रुप D के मुकाबले में मुंबई हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे। हैदराबाद के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जोरदार वापसी की।
इस जीत के बाद, सूर्यकुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक आत्मविश्वास से भरी पोस्ट शेयर की। इंस्टाग्राम पर मैच की तस्वीरें शेयर करते हुए सूर्यकुमार ने लिखा, "मैदान अलग है, लेकिन काम वही है। टीम के साथियों के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शानदार शुरुआत। आगे और बेहतर करना है!"
सूर्यकुमार ने 21 गेंदों में ठोके 60 रन
36 वर्षीय सूर्यकुमार ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी करते हुए हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने हैदराबाद के 172 रनों के लक्ष्य को केवल 13.1 ओवर में हासिल कर लिया। उनकी पारी में पांच छक्के और छह चौके शामिल थे और उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
मैच की बात करें तो हैराबाद द्वारा मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछ करने उतरी मुंबई को अंगकृष रघुवंशी (13 गेंदों में 27 रन) और हार्दिक तमोरे (16 गेंदों में 22 रन) ने टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार के क्रीज पर आते ही मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। उनके साथ मुशीर खान ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 24 गेंदों में 51 रन बनाए। सूर्यकुमार ने हैदराबाद के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उन्होंने 9वें ओवर में वेद रेड्डी के खिलाफ 22 रन बटोरे और उसके अगले ओवर में प्रणव वर्मा के खिलाफ 24 रन बनाए।
ये भी पढ़ेंः- कौन हैं अर्शदीप की होने वाली दुल्हनिया समरीन कौर ? जिससे न्यूजीलैंड में झील किनारे प्रपोज कर की सगाई
शिवम दुबे ने छक्का लगाकर दिलाई मुंबई को जीत
12वें ओवर में मुशीर आउट हो गए, लेकिन सूर्यकुमार ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। इसके बाद शिवम दुबे क्रीज पर आए और उन्होंने तेजी से मैच खत्म कर दिया। दुबे ने छक्का लगाकर मुंबई की जीत पक्की कर दी, जिससे टीम ने 41 गेंदें शेष रहते ही आसानी से जीत हासिल कर ली। यह मैच सूर्यकुमार के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में घरेलू टी20 टूर्नामेंट के लिए मुंबई का कप्तान बनाया गया था।
पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप
दूसरी ओर इस टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में वैभव सूर्यवंशी बिहार टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में, वह 12 गेंदों पर केवल 18 रन ही बना सके। चेतन सकारिया ने अपनी ही गेंदबाजी पर उनका कैच लपककर उन्हें आउट किया। बाकी ज्यादातर बल्लेबाज भी खराब फॉर्म में रहे। जिसके चलते बिहार की टीम अपने निर्धारित 20 ओवरों में केवल 137 रन ही बना सकी।
मैदान पर उतरते ही वैभव ने रचा इतिहास
हालांकि इस टूर्नामेंट में बिहार की टीम के लिए मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। वह पुरुषों के T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। 15 साल 232 दिन की उम्र में, उन्होंने आधिकारिक तौर पर पहली बार बिहार की टी20 टीम की कप्तानी की। बिहार का पहला मुकाबला सौराष्ट्र से खेला गया। बतौर कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपना पहला टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि वैभव बिहार टीम के सभी मैचों में कप्तानी नहीं करेंगे। वह जल्द ही 'राइजिंग स्टार्स एशिया कप' के लिए इंडिया A टीम से जुड़ जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें इंडिया A को नेपाल, पाकिस्तान और UAE के साथ ग्रुप B में रखा गया है।
ये भी पढ़ेंः- Ind vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बरार भारतीय टीम में शामिल, कुलदीप बाहर
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 5th ODI: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज
2026-11-15
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
2026-11-15
-
IND vs NZ 5th ODI: पांचवें वनडे में 209 रनों पर सिमटी टीम इंडिया
2026-11-15
-
अंडर-19 एशिया कप फाइनल: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता खिताब
2026-11-14
-
Ind vs Pak: पाकिस्तान ने फाइनल में भारत के सामने रखा 338 रनों का लक्ष्य
2026-11-14
-
Ind vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बरार भारतीय टीम में शामिल
2026-11-14
-
IND vs PAK U19 : पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भारत की पहले गेंदबाजी
2026-11-14
-
IND vs NZ 4th ODI : चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रनों से हराया
2026-11-13
-
IND vs NZ 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य
2026-11-13
-
इयान मॉर्गन-जोश बटलर के क्लब में शामिल हुए इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट
2026-11-13
-
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में झील किनारे गर्लफ्रेंड समरीन को प्रपोज कर की सगाई
2026-11-12
-
IND vs AFG: अफगानिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत
2026-11-12
-
PAK vs BAN U19: बांग्लादेश को पीटकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
2026-11-12
-
IND vs AFG U19 : अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाने उतरा भारत
2026-11-12
-
दो बल्लेबाजों का शतक, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन
2026-11-11