IND vs SL: मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर श्रीलंका में मचाया कोहराम, भारत ने 165 रनों से जीता गाले टेस्ट
खबर सार :-
IND vs SL 1st Test: भारत ने श्रीलंका को हराकार गाले टेस्ट जीत लिया है। मानव सुथार ने गाले शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
खबर विस्तार : -
IND vs SL 1st Test: मानव सुथार (Manav Suthar) के 10 विकेट और देवदत्त पडिक्कल के शतक की बदौलत, भारतीय टीम ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से करारी शिकस्त दी। मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने पांचवें दिन के दूसरे सेशन में श्रीलंका को दूसरी पारी में 206 रनों पर ऑलआउट कर गाले टेस्ट जीत लिया। इस जीत के साथ, टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
श्रीलंका को मिला था 372 रनों का लक्ष्य
श्रीलंका के सामने जीत के लिए चौथी पारी में 372 रनों का लक्ष्य था। टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और उसने सिर्फ 47 रनों पर अपने शुरुआती चार विकेट गंवा दिए; यहीं से उनकी हार तय हो गई। हालांकि कप्तान धनंजय डी सिल्वा (59) और पहली पारी में शतक लगाने वाले सोनल दिनुशा ने 84 रनों की साझेदारी करके हार को कुछ देर के लिए टाला, लेकिन उनकी कोशिशें काफी नहीं थीं। उनके आउट होने के बाद, श्रीलंका की पारी 77.4 ओवर में 206 रनों पर सिमट गई, जिससे उन्हें 165 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में युवा गेंदबाज मानव सुथार भारत के हीरो रहे। जिन्होंने 23.4 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए, जबकि सिराज और जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
Manav Suthar ने 10 विकेट लेकर मचाई तबाही
मानव सुथार ने भारत के लिए अभी सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन इन दो मैचों में ही उन्होंने साबित कर दिया है कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में मानव ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से तबाही मचा दी। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने उस मैदान पर कुल 10 विकेट लिए पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट। श्रीलंका की दूसरी पारी में इस खिलाड़ी ने सिर्फ 10 गेंदों में चार विकेट उड़ा दिए। उनकी जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने यह मैच 165 रनों से जीता। सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था उस मैच में उन्होंने 7 विकेट लिए थे और अब उन्होंने 10 विकेट लेने का कारनामा किया है।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 600 टेस्ट खेलने वाला बना दुनिया का तीसरा देश, गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
गॉल टेस्ट में 10 विकेट लेकर मानव सुथार ने 18 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। मानव श्रीलंका में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने वाले भारतीय टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। पहले यहा रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम ये नाम था, उन्होंने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ 160 रन देकर 10 विकेट लिए थे। अब मानव सुथार ने इस मैच में 153 रन देकर 10 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही वह विदेशी सरजमीं पर टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय स्पिनर भी बन गए हैं।
पहली पारी में भारत को मिली थी 178 रनों की बढ़त
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, भारतीय टीम ने देवदत्त पडिक्कल के 167, केएल राहुल के 82 और ध्रुव जुरेल के 51 रनों की मदद से 462 रन बनाए। सोनल दिनुशा के 100 और निरोशन डिकवेला के 80 रनों की पारियों के बावजूद, श्रीलंका अपनी पहली पारी में 284 रनों पर ऑल आउट हो गई और 178 रनों से पीछे रह गई। भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमट गई, जिसमें ऋषभ पंत ने 66 रन बनाए। 178 रनों की बढ़त के आधार पर, भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्ण।
श्रीलंका: लाहिरु उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 600 टेस्ट खेलने वाला बना दुनिया का तीसरा देश, गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25