IND vs SL Test: ऋषभ पंत ने जड़ा छक्कों का शतक, भारत ने श्रीलंका को दिया 372 रनों का टारगेट
खबर सार :-
IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच भारत ने श्रीलंक के सामने 372 रनो लक्ष्य रखा है। भारत की दूसरी पारी में पंत ने छक्कों का शतक जड़ बड़ी उपलब्धि हासिल की।
खबर विस्तार : -
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 200 रनों का आंकड़ा भी नहीं पार सक और 193 रन पर सिमट गई। भारत के लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 66 रन की पारी खेली। इस तरह श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का टारगेट मिला है। चौथे दिन का तीसरा सेशन अभी चल रहा है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं।
भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमटी
इससे पहले दूसरे पारी खेलने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। राहुल 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, गिल सिर्फ 8 रन पर आउट हो गए और पडिक्कल 44 रन बनाकर आउट हुए। पडिक्कल के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ाता रहा और पूरी टीम 193 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट लिए, जबकि प्रभात जयसूर्या ने 3, लाहिरू कुमारा ने 2 और केशरा ने 1 विकेट लिया। अब श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 372 रन बनाने होंगे। जबकि भारत को सिर्फ 8 विकेट की जरुरत है।
पंत ने जड़ा छक्कों का शतक
भारत के आठ बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। हालांकि गिरते विकेटों के बीच, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाया। वह 69 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने दो छक्के और आठ चौके लगाए। इसकी के साथ ही ऋषभ पंत ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। उनकी पारी का दूसरा छक्का टेस्ट क्रिकेट में उनका 100वां छक्का था, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL 1st Test: मानव सुथार और जडेजा की फिरकी में फंसी श्रीलंका, पहली पारी 284 रनों पर सिमटी
पंत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेजी से 100 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ऋषभ पंत ने अपने करियर की 89वीं टेस्ट पारी में 100 छक्के पूरे कर यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 51 मैचों की 89 पारियों में यह मुकाम हासिल किया और बेन स्टोक्स (82 टेस्ट) तथा एडम गिलक्रिस्ट (130 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ा।
सबसे तेज छक्कों का शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- 4918 गेंद - ऋषभ पंत
- 6578 गेंद - एडम गिलक्रिस्ट
- 9042 गेंद - बेन स्टोक्स
- 9756 गेंद - ब्रेंडन मैक्कुलम
100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में खेला था। इसके बाद के 94 सालों में, कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस फ़ॉर्मेट में 100 छक्के नहीं लगा पाया था। ऋषभ पंत यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 91 और रोहित शर्मा ने 88 छक्के लगाए थे, जबकि रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 82 छक्के लगाए हैं। हालांकि, ऋषभ पंत ने इन सभी को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- ऋषभ पंत-100 छक्के
- वीरेंदर सहवाग-91 छक्के
- रोहित शर्मा-88 छक्के
- रवींद्र जडेजा-82 छक्के
भारत ने पहली पारी में बनाए थे 462 रन
पहली पारी में, भारत ने देवदत्त पडिक्कल के 167 और केएल राहुल के 82 रनों की मदद से 462 रन बनाए थे। श्रीलंका अपनी पहली पारी में 284 रन पर ऑल आउट हो गया था। पहली पारी में मिली 178 रनों की बढ़त के आधार पर, भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा है। चौथी पारी में 372 रनों का पीछा करना आसान काम नहीं है; चौथे दिन का एक सेशन और खेल का पूरा पांचवां दिन अभी बाकी है। पिच स्पिनरों की मदद कर रही है। मैच निश्चित रूप से पांचवें दिन तक जाएगा। यह देखना बाकी है कि चौथी पारी में भारतीय स्पिनर या श्रीलंकाई बल्लेबाज किसमें दम दिखाते हैं।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL 1st Test: गाले में टीम इंडिया का दबदबा, पडिक्कल ने जड़े 167 रन, भारत ने बनाया विशाल स्कोर
अन्य प्रमुख खबरें
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23