IND vs SL 1st Test: गाले में टीम इंडिया का दबदबा, पडिक्कल ने जड़े 167 रन, भारत ने बनाया विशाल स्कोर
खबर सार :-
IND vs SL 1st Test Day 2: भारत और श्रीलंका की टीमें गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
खबर विस्तार : -
IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए थे। कुलदीप यादव (12*) और प्रसिद्ध कृष्णा (1*) नाबाद लौटे। हालांकि बारिश के कारण दूसरे दिन खेल समय पर शुरू नहीं हो सका। दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ गया, हालांकि बाद के दो सेशन में खेल हुआ। दूसरे दिन पूरे चार घंटे का खेल नहीं हो सका और सिर्फ़ 43 ओवर ही फेंके जा सके।
बारिश में धूला पहला सत्र
दूसरे दिन रविवार को पहला सेशन पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया था। अपने कल के स्कोर 288/2 से आगे खेलते हुए, भारत ने इस सेशन में 76 रन जोड़े लेकिन इस दौरान तीन विकेट भी गंवा दिए। जबकि तीसरे सेशन में 22 ओवर खेलते हुए 96 रन जुटाकर 4 विकेट गंवाए। दूसरे दिन गिरने वाला पहला विकेट ऋषभ पंत (39) का था, जिन्हें डेब्यू कर रहे केशरा नुवान्था ने आउट किया। पंत के आउट होने के बाद राहुल दोबारा बल्लेबाजी करने आए, लेकिन नुवान्था के हाथों आउट होने से पहले वे अपने स्कोर में कोई खास इजाफा नहीं कर सके। राहुल ने 175 गेंदों पर 82 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था।
देवदत्त पडिक्कल ने खेली 167 रनों की पारी
भारतीय टीम ने देवदत्त पडिक्कल के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाया। पडिक्कल को प्रभात जयसूर्या की गेंदबाजी पर स्टंप आउट किया गया। पडिक्कल ने 230 गेंदों पर 167 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल था। इसके बाद रवींद्र जडेजा (13 रन) कोई खास प्रभाव नहीं डाल सके और केशरा नुवान्था का शिकार बने। इसके बाद, ध्रुव जुरेल और मानव सुथार ने सातवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। जुरेल ने 68 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था। मोहम्मद सिराज (11 रन) और मानव सुथार (24 रन) आउट होने वाले आठवें और नौवें बल्लेबाज थे। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या सर्वाधिक 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि केशरा नुवान्था ने 3 विकेट निकाले हैं। इनके अलावा, 1 विकेट असिथा फर्नांडो के हाथ लगा है।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 600 टेस्ट खेलने वाला बना दुनिया का तीसरा देश, गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
भारत ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। जायसवाल 37 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने पांच चौके लगाए। इसके बाद, पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 162 रन जोड़े; हालांकि, शरीर में ऐंठन के कारण राहुल अपनी पारी जारी नहीं रख सके। वे 175 गेंदों में 82 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। फिर देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और कप्तान शुभमन गिल के साथ 39 रन जोड़े। गिल ने टीम के कुल स्कोर में 16 रन का योगदान दिया। इसके बाद, पडिक्कल ने ऋषभ पंत के साथ 71 रन की साझेदारी की और टीम को 300 रन के पार पहुंचाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक, टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए थे। कुलदीप यादव (12*) और प्रसिद्ध कृष्णा (1*) नाबाद रहे।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्ण।
श्रीलंका: लाहिरु उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो।
ये भी पढ़ेंः- BAN vs AUS 1st Test: बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत, घर में घुसकर कंगारुओं को हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22