BAN vs AUS 1st Test: बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत, घर में घुसकर कंगारुओं को हराया
खबर सार :-
Australia vs Bangladesh: बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चौथे दिन कंगारू टीम 284 रनों पर सिमट गई। जिसके बाद बांग्लादेश को 57 रन का टारगेट मिला था।
खबर विस्तार : -
BAN vs AUS 1st Test: बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया है। 23 साल बाद टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई बांग्लादेशी टीम ने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की। यह ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत है और इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया को घर में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
बांग्लादेश को मिला था 57 रनों का लक्ष्य
डार्विन टेस्ट ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 284 रन पर सिमट गई थी। वहीं पहली पारी में 228 रनों की बढ़त के आधार पर बांग्लादेश को सिर्फ 57 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे बांग्लादेश ने 14.2 ओवर में एक विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। शादमान इस्लाम (25*) और मोमिनुल हक (30*) नाबाद रहे। पहली पारी में शतक लगाने वाले तंजिद हसन दूसरी पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए।
कैमरन ग्रीन का शतक गया बेकार
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 284 रन पर ऑल आउट हो गया। कैमरन ग्रीन (Cameron Green) के अलावा, कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बांग्लादेशी गेंदबाजों का मजबूती से सामना नहीं कर सका। ग्रीन ने अकेले संघर्ष किया। नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 201 गेंदों पर 104 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था और नौवें विकेट के तौर पर आउट हुए। उनके अलावा, स्टीव स्मिथ ने 44 और एलेक्स कैरी ने 30 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में सिर्फ 56 रनों की बढ़त बना सका।
मेहदी हसन मिराज ने लिए 5 विकेट
बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) ने 5 और हसन महमूद ने 3 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम ने 1-1 विकेट लिया। मिराज ने एलेक्स कैरी (30), वेबस्टर (12) और पैट कमिंस (9) को आउट किया। इसके बाद, मिराज ने ग्रीन की पारी का अंत किया जिन्होंने शतक (104 रन) बनाया था। अंत में नाथन लियोन को 15 रनों पर LBW आउट करके ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को 284 रनों पर समेट दिया।
पहली पारी में बांग्लादेश को मिली थी 228 रनों की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 198 रन पर ऑल आउट हो गया था। बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर 228 रनों की बढ़त बना ली थी। यही वह पल था जब मैच असल में बांग्लादेश के नियंत्रण में आ गया था। बांग्लादेश के तंजिद हसन ने पहली पारी में शतक लगाया यह ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर किसी टेस्ट मैच में बांग्लादेशी बल्लेबाज का पहला शतक था। वहीं पहली पारी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अहम विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। पहली पारी में हसन महमूद ने 6 विकेट लिए जबकि तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। हसन को कुल 9 विकेट लेने के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस जीत के साथ, बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया : जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
बांग्लादेश : शादमान इस्लाम, तंजिद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादत हुसैन।
FAQ
1. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच कहां जीता?
डार्विन, ऑस्ट्रेलिया में।
2. बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को कितने कितने विकेट से हराया ?
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 9 विकेट से हराया
3. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी कौन हैं?
तंजिद हसन तमीम (Tanzid Hasan Tamim) हैं।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 600 टेस्ट खेलने वाला बना दुनिया का तीसरा देश, गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21