अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में तीन टी20 मैचों के लिए भारत की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, बीसीसीआई ने लगाई मुहर
खबर सार :-
अफगानिस्तान-भारत के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज अरूण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा। इसकी मंजूरी बीसीसीआई ने दे दी है।
खबर विस्तार : -
IND vs AFG T20: अफगानिस्तान की टीम भारत के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा। इसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगा। खास बात यह है कि इस सीरीज के तीनों मैच अफगानिस्तान की मेजबानी में दिल्ली में खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के साथ प्रस्तावित टी20 मैच की सीरीज के लिए डेट फाइनल कर दी है। अफगानिस्तान-इंडिया के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज के मैच 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
क्रिकेट का जरूरी हिस्सा है द्विपक्षीय सीरीज
बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने इस सीरीज के लेकर कहा, "बीसीसीआई अफगानिस्तान में क्रिकेट के विकास को समर्थन देने के लिए और उसके खिलाड़ियों को सबसे ऊंचे स्तर पर मुकाबला करने के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। द्विपक्षीय सीरीज क्रिकेट का एक जरूरी हिस्सा है, क्योंकि इससे टीमों को नियमित तौर पर अच्छी टीमों के खिलाफ खेलने और कीमती अनुभव पाने का मौका मिलता है। हम इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भारत में स्वागत करते हैं और इसे सफल बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने का इंतजार कर रहे हैं। हमारा मानना है कि साथ मिलकर और भी बहुत कुछ करने की गुंजाइश है। हम दोनों क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच रिश्ते को मजबूत करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट का सहयोग करते रहेंगे।
दोनों देशों के क्रिकेट रिश्ते को और मजबूत करेगी यह द्विपक्षीय सीरीज
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "बीसीसीआई को भारत में इस टी20 सीरीज का आयोजन करने में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का सहयोग करते हुए खुशी हो रही है। भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट राइवलरी ने पिछले कुछ सालों में कुछ रोमांचक मुकाबले देखे हैं। दोनों टीमों में अच्छे क्रिकेटर हैं। अफगानिस्तान के खिलाड़ी भारत में फैंस के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। यह दोनों क्रिकेट देशों के बीच बने मजबूत रिश्ते को दिखाता है। 2018 में भारत का अफगानिस्तान को उनके ऐतिहासिक पहले टेस्ट के लिए मेजबानी करना इस सफर में एक और अहम पड़ाव था। हम दोनों टीमों के बीच नियमित तौर पर द्विपक्षीय मैच देखते रहे हैं।
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए राहत की खबर: इंग्लैंड टेस्ट से पूर्व नेट्स पर लौटे शान मसूद
तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी दोनों टीमें
उन्होंने कहा, "हमने हाल ही में जून में एक टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी की थी। इस टी20 सीरीज का मतलब होगा कि दोनों टीमें अब तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। हम दिल्ली में अफगानिस्तान टीम का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं और हमें विश्वास है कि यह एक रोमांचक और यादगार सीरीज होगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अध्यक्ष मीरवाइज अशरफ ने कहा, "यह सीरीज अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत अहमियत रखती है। बीसीसीआई के साथ हमारे लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों के विकास में यह एक और अहम कदम है। भारत में द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी करना हमारे लिए एक बड़ी बात है। हम इस इवेंट को मुमकिन बनाने में बीसीसीआई के सहयोग को बहुत महत्व देते हैं।"
इस इवेंट के लिए एक बेहतरीन जगह भारत
उन्होंने कहा, "हमने हाल के सालों में भारत और यूएई दोनों में अपने मैच आयोजित किए हैं। इस सीरीज की अहमियत और स्केल को देखते हुए, हमारा मानना है कि भारत इस इवेंट के लिए एक बेहतरीन जगह है। हमें भरोसा है कि यह सीरीज वाणिज्यिक, तकनीकी और क्रिकेट के क्षेत्र में एक कीमती मौका बनाएगी। हमारे द्विपक्षीय एंगेजमेंट में एक नया डायमेंशन जोड़ेगी। हम एक सफल सीरीज और बीसीसीआई के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं।
ये भी पढ़ें-क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया रेप का आरोप
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
2026-11-10
-
Ind vs Pak U19 Asia Cup : पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया
2026-11-09
-
IND vs NZ 2nd ODI: बारिश प्रभावित दूसरे वनडे में भारत को DLS से मिली जीत
2026-11-07
-
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर,134 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड
2026-11-07
-
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास
2026-11-07
-
सहवाग—रायचंदानी का अर्धशतक, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
2026-11-06
-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका ! डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर
2026-11-06
-
Virat Kohli Birthday: कोहली के शरीर पर बने 13 'टैटू' के पीछे छिपे हैं राज
2026-11-05
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
2026-11-04
-
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रनों पर किया ढेर
2026-11-04
-
रणजी ट्रॉफी में उर्विल पटेल ने जड़ा तूफानी दोहरा शतक
2026-11-03
-
IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, कॉनवे पहले वनडे से बाहर
2026-11-03
-
आईसीसी रैंकिंग में वैष्णवी शर्मा ने लगाई 53 पायदान की लंबी छलांग
2026-11-03
-
Glenn Maxwell Retirement: मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-11-03
-
ICC ODI Rankings: अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर
2026-11-02