क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया रेप का आरोप
खबर सार :-
Cricketer Abishek Porel Arrested: अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
खबर विस्तार : -
Abishek Porel Arrested: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को मंगलवार सुबह हुगली में पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शादी का झूठा वादा करके रेप करने के आरोपों के बाद की गई है। दरअसल एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ था, जिसमें पोरेल पर रेप, आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है। पीड़ित छात्रा ने जून में शिकायत दर्ज कराई थी।
तीन साल से संबंध होने का दावा
मिली जानकारी के मुताबिक 23 जून को, कर्नाटक में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती ने मोगरा पुलिस स्टेशन में क्रिकेट अभिषेक पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित महिला और क्रिकेटर अभिषेक पिछले तीन साल से रिश्ते में थे। आरोप है कि दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी और साथ में विदेश यात्रा भी की थी, लेकिन बाद में उनके रिश्ते में दरार आ गई।
पिछले साल दोनों के बीच अनबन हो गई थी, जिसके बाद क्रिकेटर ने कथित तौर पर उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि पुलिस को दखल देना पड़ा, हालांकि उस समय कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। हाल ही शिकायतकर्ता ने मोगरा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अभिषेक ने उनसे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह शादी करने को तैयार नहीं हैं। शिकायत में उन्होंने कहा कि अभिषेक ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इतना ही नहीं युवती ने अभिषेक पर मारपीट और आपराधिक धमकी देने का भी आरोप लगाया है। हालांकि क्रिकेटर ने इन आरोपों को झूठा बताया है।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए, हुगली ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर भूषण सिंह उसी दिन मोगरा पुलिस स्टेशन गए। वहां, DSP (क्राइम) अभिजीत सिन्हा महापात्रा ने मोगरा के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (IC) के साथ बातचीत की और आगे की कार्रवाई के लिए जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद, मोगरा पुलिस ने जांच शुरू की और चंदननगर में क्रिकेटर के घर कई बार गई, लेकिन वे उन्हें नहीं ढूंढ पाए। कुछ समय बीतने के बाद, शिकायतकर्ता कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची, जिसने पुलिस को अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
इसके बाद, मोगरा पुलिस ने क्रिकेट को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभिषेक पोरेल का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद, उन्हें चुंचुड़ा कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई भी मंगलवार के लिए तय की गई थी। इससे पहले, कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक पोरेल को गिरफ़्तार करने का आदेश दिया था। हुगली जिला अदालत ने अभिषेक पोरेल को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
क्रिकेटर ने आरोपों को बताया झूठा
हालांकि क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज की गई है, तो ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। यह मामला 23 जून, 2026 को मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।
2023 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं अभिषेक
बता दें कि 23 साल के अभिषेक पोरेल विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। उन्होंने बंगाल के लिए 116 और IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 मैच खेले हैं। दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ में रिटेन किया था। अभिषेक पोरेल ने 2023 से दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 35 मैच खेले हैं और 25.63 की औसत से 769 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। इसके अलावा, अभिषेक ने 32 फर्स्ट-क्लास मैच और 23 लिस्ट-ए मैच खेले और 1408 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक शामिल है। 23 लिस्ट ए मैचों में 833 रन बनाए हैं, इसमें 2 शतक शामिल हैं। जबकि 61 टी20 मैचों में 1590 रन बनाए हैं।
FAQ
1. अभिषेक पोरेल को क्यों किया गया गिरफ्तार
अभिषेक पोरेल पर आरोप है कि उन्होंने मेडिकल छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
2. अभिषेक पोरेल पर किसने लगाए रेप के आरोप
IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर रेप करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
3. कौन है अभिषेक पोरेल पोरेल
23 साल के अभिषेक पोरेल एक भारतीय पेशेवर क्रिकेटर हैं। वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल की टीम के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स फ़्रैंचाइज़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं।
ये भी पढ़ेंः- World Cup 2027 के लिए अफगानिस्तान ने सीधे किया क्वालीफाई, दो बार की विश्व चैंपियन को लगा झटका
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत ए ने अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को 162 रनों से हराया
2026-09-25
-
एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
2026-09-25
-
SA vs AUS : दक्षिण अफ्रीका ने पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
2026-09-25
-
Afghanistan vs Japan: जापान को हराकर टॉप पर पहुंचा अफगानिस्तान
2026-09-24
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज क्वेना माफाका
2026-09-23
-
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले जैसा नहीं रहा तनाव: स्टॉर्क
2026-09-23
-
Ind vs Jpn: भारत ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
2026-09-22
-
Asian Games 2026 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-22
-
Ind vs Ipn: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, जापान को मिला 32 रनों का टारगेट
2026-09-22
-
Asian Games 2026: बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने जीता ब्रॉन्ज
2026-09-22
-
यशवर्धन का शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को 103 रनों से हराया
2026-09-21
-
सांस रोक देने वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से रौंदा
2026-09-20
-
Asian Games 2026 के फाइनल में भारत, श्रीलंका से होगी 'गोल्ड मेडल' की जंग
2026-09-20
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20