AUS vs BAN 2nd Test: मिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक कारनामा, 64 रनों पर सिमटा बांग्लादेश
खबर सार :-
BAN vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बांग्लादेश 64 रन पर ऑल आउट हो गया। मिशेल स्टार्क ने सबसे ज़्यादा छह विकेट लेकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
खबर विस्तार : -
AUS vs BAN 2nd Test: पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद, बांग्लादेश की टीम दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 64 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए और एक नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, बांग्लादेश के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। बांग्लादेश साल 2026 में किसी पारी में 100 या उससे कम के स्कोर पर ऑल आउट होने वाली पहली टीम बन गई है।
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस
साउथ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शनिवार को शुरू हुए इस मैच में, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शुरुआती कुछ ओवरों में ही अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया। स्टार्क और अन्य ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के प्रदर्शन से डार्विन टेस्ट में मिली हार का बदला लेने का उनका पक्का इरादा साफ दिख रहा था। स्टार्क की तेज गति, उछाल और स्विंग के सामने बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बेबस नजर आए; उन्होंने अपनी तूफानी गेंदबाजी से उनके टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया।
मिचेल स्टार्क ने लिए 6 विकेट
बांग्लादेश ने सिर्फ 15 रन पर अपने शुरुआती 5 विकेट गंवा दिए थे। ये सभी विकेट स्टार्क ने ही लिए थे। मिराज (11), हसन महमूद (10), तैजुल इस्लाम (11) और शोरिफुल इस्लाम (14) के योगदान की बदौलत बांग्लादेश 50 रन का आंकड़ा पार कर सका और कुल 64 रन बना पाया। चार बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए और सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। आखिरी बल्लेबाज शोरिफुल इस्लाम पारी के टॉप स्कोरर रहे। बांग्लादेश की पारी 34 ओवर में सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए। कप्तान पैट कमिंस ने 10 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया।
मिचेल स्टार्क ने डेल स्टेन को छोड़ा पीछे
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज Mitchell Starc ने साउथ मैके में शनिवार को शुरू हुए ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के दौरान एक अहम उपलब्धि हासिल की। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मिचेल स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है। स्टेन से आगे निकलने के बाद, स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दसवें सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। खास बात यह है कि बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट लिए, जिसमें 6 मेडन ओवर भी शामिल थे। पारी का अपना पांचवां विकेट लेते ही वे डेल स्टेन से आगे निकल गए।
ये भी पढ़ेंः- ENG vs PAK: पहले ही दिन बैकफुट पर पाकिस्तान, 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
गौरतलब है कि 36 वर्षीय स्टार्क ने अब 107 टेस्ट मैचों की 205 पारियों में कुल 441 विकेट लिए हैं। स्टार्क ने 19 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं और तीन बार एक मैच में दस या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट लेना है। स्टार्क से आगे अब वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श हैं। वॉल्श के नाम 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट दर्ज हैं। डेल स्टेन ने 2004 से 2019 के बीच 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए थे। सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों की सूची में स्टेन अब 11वें स्थान पर खिसक गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के ऑफ-स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन ने 1992 से 2010 के बीच 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न दूसरे स्थान पर हैं; उन्होंने 1992 से 2007 के बीच 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2003 से 2024 के बीच 188 टेस्ट मैचों में 704 विकेट लिए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज
- मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) - 800 विकेट
- शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) - 708 विकेट
- जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) - 704 विकेट
- अनिल कुंबले (भारत) - 619 विकेट
- स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) - 604 विकेट
- नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) - 568 विकेट
- ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) - 563 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन (भारत) - 534 विकेट
- कोर्टनी वॉल्श (वेस्ट इंडीज) - 519 विकेट
- मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 441 विकेट
टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
- 434 विकेट-मिचेल स्टार्क
- 433 विकेट-रंगना हेराथ
- 414 विकेट-वसीम अकरम
- 362 विकेट-डेनियल वेटोरी
- 355 विकेट-चामिंडा वास
- 348 विकेट-रवींद्र जडेजा
बांग्लादेश के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश ने अब साल 2026 में टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वे इस साल 100 से कम के स्कोर पर ऑल-आउट होने वाली पहली टीम भी हैं। इससे पहले श्रीलंका इस लिस्ट में सबसे ऊपर था, जो जून में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 101 रन पर ऑल-आउट हो गया था।
- 64 रन - बांग्लादेश (बनाम ऑस्ट्रेलिया)
- 101 रन - श्रीलंका (बनाम वेस्ट इंडीज)
- 112 रन - अफगानिस्तान (बनाम भारत)
- 113 रन - न्यूजीलैंड (बनाम इंग्लैंड)
FAQ
1. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश कितने रनों पर ऑलआउट हुआ ?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 64 रन पर ऑल आउट हो गई। यह टेस्ट इतिहास में बांग्लादेश का चौथा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले, 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम 43 रनों पर सिमट गई थी।
2. मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ कितनी गेंदों में पांच विकेट लिए ?
मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदों में 5 विकेट लिए। उन्होंने यह कारनामा 6.4 ओवर में किया। यह उनका शानदार प्रदर्शन था।
3. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज ?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में मुथैया मुरलीधरन-800 विकेट, शेन वॉर्न-708, जेम्स एंडरसन-704, अनिल कुंबले - 619 और स्टुअर्ट ब्रॉड- 604 विकेट के नाम शामिल है।
ये भी पढ़ेंः- IND vs SL: मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर श्रीलंका में मचाया कोहराम, भारत ने 165 रनों से जीता गाले टेस्ट
अन्य प्रमुख खबरें
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06
-
IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20
2026-10-05
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01