मिचेल स्टार्क के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', श्रीलंकाई दिग्गज को पीछे छोड़ बने सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
खबर सार :-
Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। पहले दिन मिशेल स्टार्क ने एक विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
खबर विस्तार : -
Australia vs Bangladesh Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 198 रनों पर ही सिमट गई। वहीं बांग्लादेश ने दिन के खेल के अंत तक 24 ओवर में 1 विकेट पर 96 रन बना लिए थे। इस मैच में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने बांग्लादेश का एकमात्र विकेट लिया और ऐसा करते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्टार्क टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं।
रंगना हेराथ को पीछे छोड़ बने नंबर वन गेंदबाज
Mitchell Starc ने शादमान इस्लाम को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। ऐसा करके उन्होंने श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज रंगना हेराथ को पीछे छोड़ दिया। स्टार्क के नाम अब 434 टेस्ट विकेट हैं, जबकि हेराथ ने अपने टेस्ट करियर में 433 विकेट लिए थे। स्टार्क पहले ही वसीम अकरम को पीछे छोड़ चुके थे, जिन्होंने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में 414 विकेट लिए थे।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
- 434 विकेट-मिचेल स्टार्क
- 433 विकेट-रंगना हेराथ
- 414 विकेट-वसीम अकरम
- 362 विकेट-डेनियल वेटोरी
- 355 विकेट-चामिंडा वास
- 348 विकेट-रवींद्र जडेजा
स्टार्क ने की कपिल देव की बराबरी
स्टार्क के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अपना 434वां विकेट लेकर उन्होंने भारत के महान ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कपिल देव की बराबरी कर ली। कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए थे, जबकि स्टार्क ने सिर्फ 106 टेस्ट मैचों में यह मुकाम हासिल किया। अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वालों की सर्वकालिक सूची में दोनों संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ेंः- AFG vs IRE 4th odi: सेदिकुल्लाह अटल और जादरान का धमाकेदार शतक, दूसरे विकेट के लिए जोड़े 231 रन
स्टार्क का वनडे रिकॉर्ड भी शानदार
टेस्ट क्रिकेट के अलावा, स्टार्क का वनडे में भी शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 130 वनडे मैचों में 23.58 की औसत से 247 विकेट लिए हैं। उन्होंने सितंबर 2025 में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अब, 434 टेस्ट विकेट के साथ, स्टार्क का अगला लक्ष्य डेल स्टेन के 439 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना है। बस छह और विकेट लेते ही वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
बांग्लादेश के नाम रहा पहला दिन
मैच की बात टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से बांग्लादेश के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का फैसला महंगा साबित हुआ, क्योंकि टीम पहली पारी में सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हो गई। ट्रैविस हेड सिर्फ 22 रन पर आउट हो गए, जबकि जेक वेदरल्ड 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मार्नस लाबुशेन सिर्फ एक रन बना पाए। कैमरन ग्रीन भी बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए और 13 रन पर आउट हो गए। एलेक्स कैरी (19 रन) और ब्यू वेबस्टर (12 रन) भी बल्ले से कोई खास असर नहीं डाल पाए। कप्तान पैट कमिंस ने 9 रन बनाए और हसन महमूद का शिकार बने। गेंदबाजी में हसन महमूद ने बांग्लादेश के लिए शानदार प्रदर्शन किया और 55 रन देकर 6 विकेट लिए।
खेल खत्म होने तक, बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए थे। शादमान (20 रन) के आउट होने के बाद, तंजिद हसन तमीम और मोमिनुल हक ने दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की अटूट साझेदारी की है। तन्जीद 32 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि मोमिनुल 35 रन पर क्रीज पर डटे हुए हैं। फिलहाल बांग्लादेश अभी मजबूत स्थिति में दिख रहा है; वे ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 102 रन पीछे हैं और उनके पास नौ विकेट बाकी हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
बांग्लादेश की प्लेइंग XI: शादमान इस्लाम, तंजिद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादत हुसैन।
ये भी पढ़ेंः- AUS vs BAN 1st Test: ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटे हसन महमूद, 6 विकेट लेकर कंगारुओं को 198 रन पर समेटा
अन्य प्रमुख खबरें
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित
2026-09-08
-
Pakistan vs Hong Kong: हांगकांग को रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान
2026-09-08
-
शेफाली को 'इशारा' करना फातिमा सना को पड़ा भारी, बैन का खतरा मंडराया
2026-09-07
-
Duleep Trophy में दोहरा शतक ठोक ईशान किशन ने रचा इतिहास
2026-09-07
-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-07
-
UP T20 League: रिंकू की कप्तनी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता खिताब
2026-09-07
-
IND W vs PAK W: हार के साथ पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
2026-09-06
-
महिला टी20 एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत
2026-09-05
-
Womens Asia Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-09-05
-
भारत-जापान के बीच पहली बार खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच
2026-09-04
-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से मेंडिस बाहर, असलांका होंगे कप्तान
2026-09-04
-
CPL 2026: दासुन शनाका की ऐतिहासिक पारी में टूटे कई रिकॉर्ड
2026-09-04
-
मंधाना ने शतक जड़ा लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने हांगकांग को हराया
2026-09-03
-
चमारी अट्टापट्टू का ऐतिहासिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया
2026-09-03
-
Pakistan vs Thailand: एशिया कप में बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा पाकिस्तान
2026-09-02