ZIM vs BAN 1st T20I: जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने रखी 171 रनों की चुनौती, नाहिद राणा ने झटके 4 विकेट
खबर सार :-
ZIM vs BAN 1st T20I: इस मैच में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच अहम भूमिका निभा सकती है। शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाज़ों को कुछ मदद मिल सकती है, जबकि अगर बल्लेबाज़ जम जाएं तो वे बड़ा स्कोर बना सकते हैं। बीच के ओवरों में स्पिनरों को भी कुछ मदद मिलने की उम्मीद है। ऐसे में बल्ले और गेंद के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
खबर विस्तार : -
ZIM vs BAN 1st T20I: जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच आज, 15 जुलाई को खेला जा रहा है। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हो रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते उतरी जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने 171 रन का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला किया था।
जिम्बाब्वे ने बनाए 170 रन
जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन ब्रायन बेनेट ने 30 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जबकि रयान बर्ल 25 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा डियोन मायर्स और कप्तान सिकंदर रज़ा ने 20-20 रन का योगदान दिया। इन प्रयासों की बदौलत, ज़िम्बाब्वे ने अपने तय 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर कुल 170 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 4 विकेट लिए। जबकि मोहम्मद सैफुद्दीन को 2 सफलताएं मिली।
जिम्बाब्वे की नजर वनडे के बाद T20 सीरीज पर
गौरतलब है कि वनडे सीरीज़ में शानदार 2-1 से जीत हासिल करने के बाद, सिकंदर रज़ा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे टीम T20 सीरीज़ में भी जीत के साथ शुरुआत करने की कोशिश करेगी। वहीं, तौहीद हृदोय की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम ODI सीरीज़ की हार को पीछे छोड़कर जीत के साथ वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
दोनों टीम कों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश: तंज़िद हसन तमीम, सैफ हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय (कप्तान), यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, मिल्टन शुम्बा, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), तशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ाराबानी
ये भी पढ़ेंः- ICC ODI Rankings: नंबर-1 बल्लेबाज बनने के करीब शुभमन गिल, इंग्लैंड की कुटाई के बाद अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग
अन्य प्रमुख खबरें
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07