ICC ODI Rankings: नंबर-1 बल्लेबाज बनने के करीब शुभमन गिल, इंग्लैंड की कुटाई के बाद अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग
खबर सार :-
ICC ODI Rankings: शुभमन गिल ने ताज़ा ODI रैंकिंग में पॉइंट्स हासिल किए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है। भारत के तीन बल्लेबाज़ टॉप 10 में शामिल हैं।
खबर विस्तार : -
ICC ODI Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से जारी लेटेस्ट वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) वनडे फॉर्मेट में नंबर वन बल्लेबाज बनने के करीब पहुंच गए हैं। जबकि अक्षर पटेल (axar patel) को इंग्लैंड की कुटाई करने का फायदा मिला है। वहीं विराट कोहली ( Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में सस्ते में आउट होने के बावजूद दोनों दिग्गज टॉप-5 में बने हुए हैं।
नंबर-1 बल्लेबाज बनने के करीब गिल
दरअसल आईसीसी ने 15 जुलाई को लेटेस्ट वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 80 रन बनाने वाले गिल अब टॉप स्पॉट से सिर्फ 12 पॉइंट पीछे हैं। अभी वह दूसरे नंबर पर हैं। वनडे बैटिंग रैंकिंग में न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल नंबर वन पर हैं। भारत के विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। वहीं अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान पांचवें नंबर पर हैं।
इसके अलावा वेस्टइंडीज के शाई होप छठे और पाकिस्तान के बाबर आजम सातवें नंबर पर हैं। होप एक पायदान ऊपर चढ़े हैं, जबकि बाबर आजम एक पायदान नीचे खिसके हैं। आयरलैंड के हैरी टेक्टर आठवें, श्रीलंका के चरित असलंका नौवें और श्रीलंका के कुसल मेंडिस दसवें नंबर पर हैं। मेंडिस को दो पायदान का फायदा हुआ है।
राशिद खान नंबर वन गेंदबाज
ODI फॉर्मेट में टॉप 10 गेंदबाजों की बात करें तो भारत के चैइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव एक पायदान का नुकसान हुआ है। वह सातवें से आठवें पायदान पर आ गए है। हालांकि अफगानिस्तान के राशिद खान पहले नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। उनके बाद पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे, दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज तीसरे, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर चौथे और इंग्लैंड के महेश थीक्षाना पांचवें नंबर पर हैं।
इंग्लैंड के आदिल राशिद छठे नंबर पर हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड के मिचेल सैंटनर तीन पायदान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज क्रमशः नौवें और दसवें नंबर पर हैं; ये दोनों एक-एक पायदान नीचे खिसके हैं। जबकि 968 दिनों के बाद ODI फॉर्मेट में वापसी करने वाले बुमराह गेंदबाज़ी रैंकिंग में 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
अक्षर पटेल को हुआ फायदा
वहीं ऑलराउंडरों की लिस्ट में अक्षर पटेल को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई मैच विंनिंग पारी का इनाम मिला है। वह ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप 10 में आ गए हैं और अब नौवें नंबर पर हैं। अक्षर के नाम 213 रेटिंग पॉइंट्स हैं। अफ़गानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई 316 पॉइंट्स के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में, 52 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। शानदार बल्लेबाज़ी के अलावा, उन्होंने 9.5 ओवर के स्पेल में 62 रन देकर 4 विकेट भी लिए थे।
ये भी पढ़ेंः- IND vs ENG : गिल-अक्षर और वाशिंगटन की 'सुंदर' बल्लेबाजी, भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07