IND vs ENG : गिल-अक्षर और वाशिंगटन की 'सुंदर' बल्लेबाजी, भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया
खबर सार :-
IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला गया। टीम इंडिया ने मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
खबर विस्तार : -
IND vs ENG : कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन के 'सुंदर' प्रदर्शन के दम पर भारत ने बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। अक्षर पटेल ने पहले गेंद से 4 विकेट लिए और फिर मुश्किल हालात में अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। पटेल को वॉशिंगटन सुंदर का अच्छा साथ मिला और आख़िरकार भारत की जीत हुई। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 258 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड दौरे पर यह भारत की पहली जीत है।
बता दें कि टीम इंडिया की आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच में भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हुई थी, जो 8 मार्च को खेला गया था। इसके बाद भारत को आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. भारत लगातार 6 मैच हारा लेकिन अब आख़िरकार वनडे में जीत हासिल हुई।
इंग्लैंड ने 107 रन पर गंवा दिए थे 6 बल्लेबाज
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एक समय उनके 6 बल्लेबाज 107 रन पर पवेलियन में थे। यहां से जो रूट (76*) और लियाम डॉसन (68) ने सातवें विकेट के लिए 121 रन जोड़े, जिससे इंग्लिश टीम 258 रन का स्कोर बनाने में सफल रही। भारत के लिए अक्षर पटेल ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जवाब में भारतीय टीम को भी शुरुआती झटके लगे। हालांकि, शुभमन गिल (80, रिटायर हर्ट), अक्षर (57*), वॉशिंगटन सुंदर (52*) और श्रेयस अय्यर (35) की पारियों ने टीम को जीत दिला दी।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, KL राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टोंग, आदिल राशिद।
ये भी पढ़ेंः- IND vs ENG 1st ODI: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, 968 दिन बाद बुमराह की होगी वापसी, रोहित-कोहली भी लौटे
अन्य प्रमुख खबरें
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06