7 विकेट चटकाते ही ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के नाम दर्ज होगी खास उपलब्धि, टूटेगा कपिल देव-डेल स्टेन का रिकॉर्ड
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलियाई फॉस्ट बॉलर मिचेल स्टार्क कपिल देव और डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। टेस्ट क्रिकेट में 7 विकेट लेते ही स्टार्क इन दोनों दिग्गज प्लेयरों से आगे निकल जाएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्टार्क यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
खबर विस्तार : -
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के दिग्गज फॉस्ट बॉलर मिचेल स्टार्क बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने वाले हैं। तेज गेंदबाज के तौर पर अपना लोहा मनवाने वाले स्टार्क भारत के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव और अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में इन दोनों गेंदबाजों से आगे निकल सकते हैं। हालांकि, मिचेल स्टार्क का कहना है कि उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि, टीम से ज्यादा मायने नहीं रखती है। मिचेल स्टार्क के टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 433 विकेट हैं। वहीं, टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट में कपिल देव ने 434 और डेल स्टेन ने 439 विकेट चटकाए हैं। मिचेल स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2 विकेट लेते ही दिग्गज कपिल देव और 7 विकेट चटकाते ही डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
स्टार्क के लिए दूसरे नंबर पर आती हैं व्यक्तिगत उपलब्धियां
हालांकि, स्टार्क का कहना है कि व्यक्तिगत उपलब्धियां दूसरे नंबर पर आती हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य अगले साल ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए प्वाइंट हासिल करना है। बुधवार को आईसीसी ने स्टार्क के हवाले से कहा, "इसका मतलब है कि मैंने काफी क्रिकेट खेला है। उन खिलाड़ियों (कपिल देव और डेल स्टेन) के साथ मेरा नाम लिया जाना बहुत अच्छी और विनम्रता वाली बात है। हालांकि, जब आप खेल रहे होते हैं, तो इन बातों का बहुत ज्यादा मतलब नहीं होता। आप बहुत आगे की नहीं सोचते।
ये भी पढ़ें-श्रीलंका दौरे की शुरुआत में भारतीय टीम के सामने मौसम की चुनौती, अभ्यास मुकाबले पर मंडराया बारिश का खतरा
डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में पहले स्थान पर मौजूद है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया अभी डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में पहले स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया के लिए बांग्लादेश सीरीज के साथ सात महीने का मुश्किल टेस्ट शेड्यूल शुरू हो रहा है। कंगारू टीम साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड और भारत के घर में टेस्ट सीरीज खेलनी है।
डब्ल्यूटीसी साइकल में 46 विकेट निकाल चुके हैं स्टार्क
मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकल में स्टार्क शानदार फॉर्म में रहे हैं। वह 8 मुकाबलों में अब तक 46 विकेट निकाल चुके हैं और सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में स्टार्क ने 31 विकेट निकाले थे। उन्होंने अपनी लंबी पारी का श्रेय लगातार सुधार और फिजिकल कंडीशनिंग के साथ-साथ टॉप लेवल पर लगातार सफलता के लिए छोटी-छोटी रणनीतिक बदलावों को दिया। उन्होंने कहा, "जब आप 36 साल के होते हैं और 16 साल से खेल रहे होते हैं, तो आप सोचते हैं कि आपने कुछ सुधार किया है या किसी चीज में बेहतर हुए हैं। आप इतने लंबे समय तक इसलिए टिके रहते हैं क्योंकि आप विकसित हो पाते हैं, सीख पाते हैं और सुधार कर पाते हैं।
मिचेल स्टार्क के ये हैं खास रिकॉर्ड
वनडे में 77 मैचों में सबसे तेज 150 विकेट
वनडे में 102 मैचों में सबसे तेज 200 विकेट
टेस्ट में 15 गेंदों के भीतर 5 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में 400 या उससे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के 18वें और ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10
-
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
2026-09-10
-
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तेज गेंदबाज रजाउल्लाह की तारीफ की
2026-09-10