टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी पर मंडराया खतरा ! ' हिटमैन' से पंगा लेना पड़ा भारी
खबर सार :-
भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में खत्म होने वाला है, लेकिन रोहित शर्मा विवाद और टीम के प्रदर्शन की वजह से उनका पद खतरे में है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा (Rohit sharma) के रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar ) की कुर्सी पर संकट के बदल मंडरा रहे है। खबरों के मुताबिक, उनकी कुर्सी खतरे पड़ गई है। दरअसल अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में खत्म हो रहा है। हालांकि पहले उम्मीद थी कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाया जाएगा, लेकिन हालात अब बिगड़ गए हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया। हालांकि मैच से पहले यह दावा किया गया था कि यह मैच हिटमैन रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा। यह भी कहा गया था कि सेलेक्टर्स ने उनसे कहा था कि या तो वे खुद संन्यास का ऐलान कर दें या फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा। रोहित शर्मा ने उस मैच में शतक लगाकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। अब खबरें आ रही हैं कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में आ गई हैं। सूत्रों की माने तो टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण नए चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं।
जून में खत्म हो गया था अजीत अगरकर का कार्यकाल
उधर रोहित के करियर के खत्म होने की खबरें आना और उसके बाद BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया का यह कहना शामिल है बिना चीफ सेलेक्टर से सलाह लिए कि रोहित तब तक खेलते रहेंगे जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं। इसके अलावा, पूर्व कप्तान की सेंचुरी ने तनाव कम करने के बजाय मामले को और उलझा दिया। असल में अगरकर का कार्यकाल इस साल जून में ही खत्म हो गया था, लेकिन बीसीआई ने उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया।
वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर
हालांकि पहले उनके कार्यकाल को जून 2027 तक बढ़ाने पर विचार किया गया था, लेकिन अब कुछ बीसीसीआई अधिकारी VVS लक्ष्मण जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हेड ऑफ क्रिकेट हैं को चीफ सेलेक्टर बनाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, यह अभी सिर्फ एक प्रस्ताव है और इस पर आखिरी फैसला सितंबर में BCCI की सालाना आम बैठक (AGM) में होने की उम्मीद है। BCCI अधिकारियों का मानना है कि लक्ष्मण की बातों का ज्यादा वजन होगा और रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ी उनकी सलाह का सम्मान करेंगे।
VVS लक्ष्मण संभाल रहे हैं कई अहम जिम्मेदारियां
चीफ सेलेक्टर की इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे लक्ष्मण (vvs laxman) अभी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे है। वह बेंगलुरु में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में 'हेड ऑफ क्रिकेट' के तौर पर काम कर रहे हैं। उनका काम सिर्फ राष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रमों की देखरेख तक ही सीमित नहीं है; इसमें अंडर-19 टीम का विकास, कोचिंग का ढांचा, शैक्षिक कार्यक्रम और स्पोर्ट्स साइंस विभाग के साथ तालमेल बिठाना भी शामिल है।
इतना ही नहीं जब भी शेड्यूल में टकराव के कारण दो भारतीय टीमों को एक साथ खेलना पड़ता है, तो वे अक्सर दूसरी टीम या दौरे पर जाने वाली टीम के हेड कोच की भूमिका निभाते हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान उन्होंने अंतरिम हेड कोच के तौर पर काम किया था। पिछले कुछ सालों में, लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट के विकास तंत्र में एक अहम व्यक्ति बनकर उभरे हैं। अगर BCCI लक्ष्मण को मुख्य सेलेक्टर नियुक्त करता है, तो यह भारतीय क्रिकेट की चयन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव होगा।
ये भी पढ़ेंः- 25 छक्के और 15 चौके...अभिषेक शर्मा ने बाउंड्रीज से बना डाली डबल सेंचुरी, 91 गेंदों में ठोके 233 रन
चीफ सेलेक्टर की रेस से अभी बाहर नहीं हुए अगरकर
Ajit Agarkar को जुलाई 2023 में भारतीय पुरुष टीम का चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया था। उनकी अगुवाई में सिलेक्शन कमेटी ने भारतीय क्रिकेट के लिए कई अहम फैसले लिए और इस दौरान टीम इंडिया ने तीन ICC खिताब जीते, जिसमें दो T20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी शामिल। उनका कार्यकाल जून में ही खत्म हो गया था लेकिन, बीसीसीआई ने तीन महीने और बढ़ा दिया। माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाया जाएगा। हालांकि, हाल के महीनों में सिलेक्शन से जुड़े कुछ फैसलों पर सवाल उठे हैं। BCCI अभी इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एक साल का एक्सटेंशन दिया जाए या उनकी जगह लक्ष्मण को लाया जाए।
रोहित शर्मा को बाहर रखने पर बढ़ा विवाद
सूत्रों की माने तो भारतीय टीम को चलाने वालों की बिल्कुल भी इच्छा नहीं है कि रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलें। इंग्लैंड दौरे के दौरान एक सेलेक्टर ने इस मामले पर BCCI के बड़े अधिकारियों को भरोसे में लिया था। रोहित से भी बातचीत हुई थी, लेकिन 16 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उनके आउट होने के तुरंत बाद यह खबर सामने आई कि लॉर्ड्स में होने वाला मैच पूर्व भारतीय कप्तान का आखिरी मैच होगा।
लेकिन सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद, BCCI सचिव ने 17 जुलाई को एक बयान जारी कर पुष्टि की कि जब तक रोहित टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, वे टीम के नियमित सदस्य बने रहेंगे। इसके बाद 19 जुलाई को रोहित ने 138 रनों की पारी खेली। कई सेलेक्टर्स को लगता है कि उन्हें गुमराह किया गया है; उनका मानना है कि रोहित के टीम में रहते हुए भारतीय टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत सकती, जबकि कुछ बीसीआई अधिकारी सोशल मीडिया की भावनाओं को देखते हुए अपनी रणनीति बदलते दिख रहे हैं।
FAQ
1. टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कब खत्म हो रहा कार्यकाल ?
अजीत अगरकर का कार्यकाल मूल रूप से जून 2026 में समाप्त होना था, जिसे बढ़ाकर सितंबर 2026 किया गया है।
2. अजीत अगरकर की कुर्सी पर क्यों मंडरा रहा खतरा ?
सीनियर खिलाड़ियों के साथ संवाद की कमी, कुछ चयन संबंधी फैसलों और रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चल रहे कथित विवाद के कारण उनके पद पर खतरा मंडरा रहा है।
3. क्या BCCI ने अजीत अगरकर को हटाने का आधिकारिक ऐलान किया है?
नहीं, अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं आई है, और श्रीलंका दौरे के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने की संभावना है।
4. अजीत अगरकर की जगह कौन बन सकता है टीम इंडिया चीफ सिलेक्टर ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल पूरा होने के बाद वीवीएस लक्ष्मण इस पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः- श्रीलंका दौरे की शुरुआत में भारतीय टीम के सामने मौसम की चुनौती, अभ्यास मुकाबले पर मंडराया बारिश का खतरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026 में शेफाली वर्मा ने तूफानी शतक जड़ रचा इतिहास
2026-09-20
-
Asian Games 2026: पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में श्रीलंका
2026-09-20
-
Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल
2026-09-19
-
जापान को रौंदकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-18
-
India Vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
2026-09-18
-
India vs Afghanistan: तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री !
2026-09-16
-
ENG vs SL 1st T20: हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, इंग्लैंड ने जीता पहले टी20
2026-09-16
-
संजू-अभिषेक की तूफानी पारी, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
2026-09-15
-
Asian Games में फिर बजेगा भारतीय क्रिकेट टीम का डंका ! दांव पर होंगे 2 'गोल्ड'
2026-09-15
-
IND vs AFG 2nd T20: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगा भारत
2026-09-15
-
IND vs AFG : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 'मेहमान' बनकर उतरेगा भारत
2026-09-13
-
Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका
2026-09-12
-
NAM vs SA: नामीबिया को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती सीरीज
2026-09-11
-
IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
2026-09-11
-
PAK vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी
2026-09-10