SL vs IND 2nd Test: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सारांश जैन का डेब्यू, कुलदीप बाहर

खबर सार :-

SL vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में एक बदलाव किया है। कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका दिया गया है। श्रीलंका ने भी दो बदलाव किए हैं।
SL vs IND: भारत ने टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, सारांश जैन का डेब्यू

खबर विस्तार : -

SL vs IND 2nd Test: श्रीलंका बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। जबकि सारांश जैन (Saransh Jain) को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला।  जबकि कुलदीप यादव को बाहर रखा गया है।

उधर श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। टीम में कामिल मिशारा (Kamil Mishara) और पासिंदु सूरियाबंदारा को शामिल किया गया है। मिशारा अपना डेब्यू कर रहे हैं। सूरियाबंदारा ने पिछले मैच में दिनेश चांदीमल के चोटिल होने के बाद 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' के तौर पर डेब्यू किया था। चांदीमल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

कुलदीप की जगह सारांश को मिला मौका

दरअसल टॉस के समय कप्तान गिल ने बताया कि कुलदीप को वायरल है, इसलिए वह नहीं खेल रहे हैं। इससे 33 वर्षीय ऑफ-स्पिनर सारांश जैन ने अपना टेस्ट डेब्यू करने का रास्ता खुल गया है। टीम में कोई और बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कुलदीप यादव जरूरत पड़ने पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतर सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बताया कि कुलदीप को टीम से बाहर नहीं किया गया है।  कुलदीप यादव वायरल बीमारी से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं, इसलिए उन्हें सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रखा गया। BCCI ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर कुलदीप 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' के तौर पर मैदान पर उतर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः- AUS vs BAN 2nd Test: मिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक कारनामा, 64 रनों पर सिमटा बांग्लादेश

दरअसल दूसरे टेस्ट से पहले टीम में कुलदीप यादव की जगह को लेकर काफी चर्चा हुई थी। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया था, जहां उन्हें रवींद्र जडेजा और मानव सुथार की तुलना में गेंदबाजी के बहुत कम मौके मिले थे। नतीजतन, ऐसी अटकलें थीं कि टीम इंडिया दूसरे टेस्ट के लिए अपने स्पिन कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकती है।

कौन है सारांश जैन 

33 साल के सारांश जैन घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक खेलने के बाद अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। सारांश जैन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 320 प्लेयर बन गए हैं । सारांश बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज हैं। उन्हें ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से डेब्यू कैप मिली। इससे पहले मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और पिछले दो मैचों में गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था। अब सबकी नजरें सारांश जैन के प्रदर्शन पर होंगी।

टॉस के बाद पिच को लेकर क्या बोले कप्तान गिल

टॉस के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। गॉल की पिच की तुलना में यह पिच ज्यादा सख़्त और बेहतर लग रही है। हमें उम्मीद है कि शुरुआती दो-तीन दिनों तक पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी रहेगी। कुलदीप इंफेक्शन की वजह से बाहर हैं; उनकी जगह सारांश ने डेब्यू किया है।"

श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कहा, "पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, लेकिन मुझे पहले गेंदबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है। हम शुरुआती विकेट लेकर उन्हें दबाव में डाल सकते हैं। कामिल मिशारा आज डेब्यू कर रहे हैं। पासिंडू भी खेल रहे हैं।"

भारत ने 165 रनों से जीता था पहला टेस्ट

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल टेस्ट 165 रनों से जीता था। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि मानव सुथार ने 10 विकेट लिए थे। टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट जीतकर क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी, जबकि श्रीलंका कोलंबो टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा।

India vs Sri Lanka प्लेइंग XI

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, सारांश जैन । 

श्रीलंका: कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, लाहिरू उदारा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या।

FAQ

1. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में किस भारतीय खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिला है?

स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर सारांश जैन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया है

2. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जा रहा है?

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड पर।

3. भारत और श्रीलंका मैच में टॉस किसने जीता और क्या फैसला लिया?

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

ये भी पढ़ेंः- WTC Points Table: श्रीलंका पर मिली जीत के बाद टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल में हुआ फायदा

अन्य प्रमुख खबरें