सहवाग ने चुनी IPL 2025 टीम ऑफ द टूर्नामेंट...श्रेयस बने कप्तान, कोहली को भी दी जगह, गिल-यशस्वी बाहर
खबर सार :-
IPL 2025 Team of the Tournament: आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया है। जिसमें श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया है। जबकि शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल को जगह नही दी है।
खबर विस्तार : -
IPL 2025 Team of the Tournament: आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया है। जिसमें उन्होंने मनोज तिवारी की भी मदद ली है। दोनों ने मिलकर क्रिकबज पर आईपीएल टीम ऑफ द टूर्नामेंट की घोषणा की है। सहवाग ने मनोज तिवारी के साथ मिलकर चुनी आईपीएल टीम ऑफ द टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को कप्तान बनाया है। जबकि शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल को जगह नही दी है।
IPL 2025: साई सुदर्शन-विराट कोहली बतौर ओपनर
सहवाग ने अपनी टीम (IPL 2025 Team of the Tournament) में बतौर ओपनर साई सुदर्शन और विराट कोहली (Virat Kohli) को जगह दी है। वहीं तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन उनकी पसंद हैं। जबकि चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर को जगह दी गई है। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को जगह दी गई है। सहवाग ने 7वें नंबर पर हेनरिक क्लासेन जगह दी है। वहीं तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह के अलावा जोश हेजलवुड और प्रसिद्ध कृष्णा को चुना है।
स्पिनर नूर अहमद सहवाग की पहली पसंद
दरअसल प्रसिद्ध कृष्णा इस सीजन आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। प्रसिद्ध कृष्णा इस आईपीएल में कुल 25 विकेट लेने में सफल रहे। वहीं स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव और अफगानिस्तान के नूर अहमद को जगह दी है। नूर अहमद ने सीएसके के लिए शानदार गेंदबाजी की और 24 विकेट लेने में सफल रहे। आईपीएल 2025 में नूर अहमद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
गिल- जायसवाल बाहर, श्रेयस अय्यर को दी कप्तानी
सहवाग ने आईपीएल टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जायसवाल और शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है। गिल ने इस सीजन में 15 मैचों में 650 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल 14 मैचों में 559 रन बनाने में सफल रहे। जबकि सहवाग ने श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी है। अय्यर आईपीएल इतिहास के एकमात्र कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में तीन अलग-अलग टीमें सफलतापूर्वक फाइनल में पहुंची हैं। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और अब पंजाब किंग्स की टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही। इस सीजन अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से कमाल दिखाया। बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने इस साल 17 मैचों में 604 रन बनाए।
आईपीएल 2025 टीम ऑफ द टूर्नामेंट (IPL Team of the Tournament)
साई सुदर्शन, विराट कोहली, निकोलस पूरन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, जितेश शर्मा, हेनरिक क्लासेन, जोश हेजलवुड, प्रसिद्ध कृष्णा, नूर अहमद, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07
-
फलाहारी बाबा के दावों को विराट कोहली ने किया खारिज
2026-10-07
-
स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फुलटाइम कप्तान
2026-10-07
-
IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2026-10-06
-
अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनायी मजबूत पकड़
2026-10-06
-
दिल्ली में चलेगी गांगुली की दादागिरी, बने DC के नए हेड कोच
2026-10-06
-
IND vs WI 1st T20: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू
2026-10-06
-
वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी
2026-10-06