SA vs ZIM: डेवाल्ड ब्रेविस का तूफानी अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा
खबर सार :-
Zimbabwe vs South Africa: ट्राई-सीरीज के पहले मैच में नामीबिया से हारने के बाद, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया।
खबर विस्तार : -
Zimbabwe vs South Africa T20 Tri-series: दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच ट्राई-नेशन टी20 सीरीज खेली जा रही है। त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में नामीबिया के हाथों करारी शिकस्त झेलने वाली साउथ अफ्रीका ने अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। शनिवार को खेले गए इस मैच जिम्बाब्वे द्वारा मिले 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, दक्षिण अफ्रीका ने 13.4 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली।
डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली तूफानी पारी
145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जॉर्डन हरमन 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 4 चौके लगाए। वहीं, लुआन-ड्रे प्रेटोरियस 22 रन बनाकर ब्रैड इवांस का शिकार बने। टोनी डी जोरजी सिर्फ 15 रन ही बना सके। हालांकि, डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने एक छोर से आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। तूफनी अंदाज में खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में छक्के के साथ अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की। जिम्बाब्वे की गेंदबाजी ब्रेविस के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई, जिन्होंने अपनी जबरदस्त पारी से मैच को पूरी तरह एकतरफ बना दिया। ब्रेविस ने 32 गेंदों में 75 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं, रुबिन हरमन 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
जिम्बाब्वे ने बनाए थे 144 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही। ब्रायन बेनेट और बेन करन ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। करन 12 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद, बेनेट 35 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए; उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। डियोन मायर्स 17 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान सिकंदर रजा भी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और 10 रन बनाकर एथन बॉश का शिकार बने। रयान बर्ल सिर्फ 4 रन ही बना सके।
वेस्ली मधेवेरे ने 14 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाए और ब्रैड इवांस 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तादिवानाशे मारुमनी ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 30 रनों की दमदार पारी खेली; उनकी पारी में एक चौका और तीन छक्के शामिल थे। मारुमनी के अहम योगदान की बदौलत, जिम्बाब्वे की टीम अपने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 144 रन बनाने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए डुआन जानसन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि प्रेनेलन सुब्रायेन ने 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए। ईथन बॉश और कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने एक-एक विकेट लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
दक्षिण अफ्रीकाः लुहान-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), जोर्डन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, कॉनर एस्टरहुइजेन (विकेटकीपर), एथन बोश, डुआन जानसेन, ब्योर्न फोर्टुइन, प्रेनेलन सुब्रायन, क्वेना मफाका
ज़िम्बाब्वेः ब्रायन बेनेट, बेन कुर्रन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ले, मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, न्यूमैन न्यमहूरी, ब्लेसिंग, मुज़ारबानी
ये भी पढ़ेंः- SA vs NAM: त्रिकोणीय सीरीज में नामीबिया ने किया बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को 18 रनों से हराकर चौंकाया
अन्य प्रमुख खबरें
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09
-
Pak Vs SL 1st T20: पाकिस्तान ने पहले टी20 श्रीलंका को 4 विकेट से रौंदा
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर कुलदीप यादव
2026-10-09
-
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त बनाने उतरेगा भारत
2026-10-08
-
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान
2026-10-08
-
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई एंट्री, शमी के लिए भी खुले रास्ते
2026-10-08
-
वनडे-टी20 में डेब्यू के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर नमन धीर से बढ़ी आस
2026-10-07